India vs South Africa 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

India vs South Africa 2nd Test Day 4 दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. भारत के 240 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. जिसमें एल्गर ने नाबाद 96 और बावुमा नाबाद 23 रन बनाये.

Live Updates
9:40 PM. 6 Jan 22 9:40 PM. 6 Jan

वांडरर्स में पहली बार हारा भारत, केएल राहुल डेब्यू कप्तानी में नहीं कर पाये कमाल

वांडरर्स में भारत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा था. इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मुकाबले यहां खेले गये थे, जिसमें भारत ने दो मैच जीते और तीन ड्रॉ कराया था. भारत यहां दक्षिण अफ्रीका से एक भी मैच नहीं हारा था, लेकिन अब भारत की बादशाहत इस मैदान पर खत्म हो चुकी है. इसके साथ ही टेस्ट में डेब्यू कप्तानी में केएल राहुल कमाल नहीं दिखा पाये.

9:40 PM. 6 Jan 22 9:40 PM. 6 Jan

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. भारत के 240 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एल्गर ने नाबाद 96 रन और बावुमा ने नाबाद 23 रन बनाये. एल्गर ने 188 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौके जमाये. बारिश के कारण चौथे दिन दो सत्र का खेल नहीं खेला जा सका. लेकिन तीसरे सत्र में चाय के बाद बारिश रुकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपने तीसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 118 रन से आगे खेलना शुरू किया और एक दिन शेष रहते भारत को हरा दिया. भारत की ओर से चौथे दिन मोहम्मद शमी ने एक और आर अश्विन ने एक विकेट चटकाये.

9:40 PM. 6 Jan 22 9:40 PM. 6 Jan

भारत को तीसरी सफलता, डुसेन आउट

खेल के चौथे दिन भारत को अबतक एक मात्र सफलता मिल पायी है. डुसेल को शमी ने 40 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 65 रनों की दरकार है.

9:40 PM. 6 Jan 22 9:40 PM. 6 Jan

डुसेन की तूफानी बल्लेबाजी, भारत पर मंडराया हार का खतरा

बारिश थमने के बाद जोहान्सबर्ग में डुसेन ने रन की बरसात शुरू कर दी है. मोहम्मद शमी के एक ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके जमाये. दक्षिण अफ्रीका इस समय मजबूत स्थिति में है.

9:40 PM. 6 Jan 22 9:40 PM. 6 Jan

एल्गर ने जमाया अर्धशतक

एल्गर ने अर्धशतक अपना पूरा कर लिया है. एल्गर इस समय 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि उनका साथ डुसेन दे रहे हैं.

9:40 PM. 6 Jan 22 9:40 PM. 6 Jan

बारिश थमने के बाद खेल शुरू, दक्षिण अफ्रीका 218 रन से आगे खेलना किया शुरू 

जोहान्सबर्ग में बारिश थमने के बाद खेल शुरू हो चुका है. दो सत्र बारिश में धुलने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने तीसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 218 रन से आगे खेलना शुरू कर दिया है.

9:40 PM. 6 Jan 22 9:40 PM. 6 Jan

लंच के बाद भी बारिश का कहर, अब भी मैच नहीं हो पाया शुरू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन का खेल गुरुवार को बारिश के कारण लंच के बाद भी शुरू नहीं हो पाया. दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की शृंखला बराबर करने के लिये 122 रन की जरूरत है जबकि भारत को पहली बार इस देश में टेस्ट शृंखला जीतने के लिये आठ विकेट की दरकार है. भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाये थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी. भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 118 रन बनाये हैं.

9:40 PM. 6 Jan 22 9:40 PM. 6 Jan

बारिश ने बिगाड़ा खेल, लंच के बाद भी शुरू नहीं हो पाया मैच

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण अबतक शुरू नहीं हो पाया है. बिना एक भी गेंद फेंके लंच ब्रेक हो गया. लंच के बाद भी खेल शुरू होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

9:40 PM. 6 Jan 22 9:40 PM. 6 Jan

बारिश के कारण अबतक शुरू नहीं हो पाया मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चौथे दिन का खेल अबतक शुरू नहीं हो पाया है. जबकि निर्धारित समय से करीब 1:30 घंटे का समय गुजर चुका है. भारत को जीत के लिए जहां 8 विकेट की दरकार है, वहीं दक्षिण अफ्रीका को 122 रन की जरूरत है. भारत सीरीज में 1-0 से आगे है.

2:28 PM. 6 Jan 22 2:28 PM. 6 Jan

शार्दुल ठाकुर के नाम बड़ा रिकॉर्ड

शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में सात विकेट चटकाए, दक्षिण अफ्रीका में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने और देश के खिलाफ अब तक का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा दर्ज किया. दूसरी पारी में मार्कराम को आउट करके अपनी सूची में एक और जोड़ने के बाद, ठाकुर वेंकटेश प्रसाद के बाद दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये. प्रसाद ने 1996 में डरबन टेस्ट में 10 विकेट लिया था.

2:28 PM. 6 Jan 22 2:28 PM. 6 Jan

एक घंटे बार भी शूरू नहीं हो सका खेल

निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से भी चौथे दिन का खेल शुरू नहीं हो सका है. आसमान में बादल छाए हुए हैं हल्की बूंदाबादी हो रही है. पिच को अब भी ढककर रखा गया है.

2:28 PM. 6 Jan 22 2:28 PM. 6 Jan

टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट

टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 8 विकेट चटकाने होंगे. जबकि दक्षिण अफ्रीका के पास अब भी दो दिन का समय है और जीतने के लिए केवल 122 रन बनाने हैं. हालांकि पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है.

1:37 PM. 6 Jan 22 1:37 PM. 6 Jan

बूंदाबादी के कारण शुरू नहीं हुआ खेल

जोहान्सबर्ग में मौसम खराब है. बूंदाबादी हो रही है. इसकी वजह से चौथे दिन का खेल समय से शुरू नहीं हो पाया है. पिच को कवर किया गया है. बूंदाबादी रुकने के बाद एक बार अंपायर पिच का निरीक्षण करेंगे और खेल शुरू होने के बारे में फैसला लेंगे.

मुख्य बातें

India vs South Africa 2nd Test Day 4 दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. भारत के 240 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. जिसमें एल्गर ने नाबाद 96 और बावुमा नाबाद 23 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >