Ind vs NZ: भारत ने दूसरी पारी में ली 332 रन की बढ़त, पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 62 पर ढेर

Ind vs NZ 2nd test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है. न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने 10 विकेट झटककर बड़ा कारनामा किया है. दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 325 रन बनाए. कीवी टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गयी. भारत ने दूसरी पारी में 332 रन की बढ़त ले ली है.

Live Updates
11:06 PM. 4 Dec 21 5:36 PM. 4 Dec

भारत ने ली 332 रनों की बढ़त 

दूसरे दिन दूसरी पारी में भारत ने बिना किसी नुकसान के 332 रनों की बढ़त ले ली है. न्यूजीलैंड के लिए आज का दिन बहुत खराब रहा. पूरी टीम पहली पारी में महज 62 रन बनाकर ढेर हो गयी. चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:06 PM. 4 Dec 21 5:36 PM. 4 Dec

भारत ने ली 300 से ज्यादा रनों की बढ़त

दूसरी पारी में भारत ने 300 से ज्यादा रनों की बढ़त ले ली है. चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल क्रीज पर जमे हुए हैं. पुजारा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि मयंक अग्रवाल ने अब तक 14 रन बनाए हैं.

11:06 PM. 4 Dec 21 5:36 PM. 4 Dec

भारत की दूसरी पारी शुरू, मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर

भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को फोलोऑन नहीं दिया है. भारत की दूसरी पारी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लबाज मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं.

11:06 PM. 4 Dec 21 5:36 PM. 4 Dec

आर अश्विन और मोहम्मद सिराज के कारण न्यूजीलैंड 62 पर सिमटी 

पहली पारी में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की पूरी टीम 62 रन पर सिमट गयी है. मोहम्मद सिराज ने कीवी टीम को पहले 3 शुरुआती झटके दिये. बाद में अश्विन ने 4 विकेट झटककर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी. अक्षर पटेल को दो विकेट मिले और जयंत यादव ने एक विकेट चटकाया.

11:06 PM. 4 Dec 21 5:36 PM. 4 Dec

अश्विन ने न्यूजीलैंड को दिया आठवां झटका

रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के आठवें बल्लेबाज के रूप में टिम साउदी को आउट कर दिया है. 54 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. पहली पारी में कीवी टीम की हालत खराब है.

11:06 PM. 4 Dec 21 5:36 PM. 4 Dec

न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका 

रचिन रवींद्रा के रूप में न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है. जयंत यादव की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच लपका है. न्यूजीलैंड के आधे से ज्यादा बल्लेबाज चाय ब्रेक तक पवेलियन लौट गये हैं. पहली पारी में न्यूजीलैंड ने अब तक 6 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए हैं.

मुख्य बातें

Ind vs NZ 2nd test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है. न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने 10 विकेट झटककर बड़ा कारनामा किया है. दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 325 रन बनाए. कीवी टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गयी. भारत ने दूसरी पारी में 332 रन की बढ़त ले ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >