India vs Bangladesh: ढाका में नहीं होगा भारत-बांग्लादेश तीसरा वनडे, धमकी के बाद शेड्यूल में बदलाव

भारत-बांग्लादेश तीसरा वनडे मुकाबला ढाका की जगह पर चटगांव में कराया जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसकी घोषणा कर दी है. 4 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे मैच के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पहला और दूसरा वनडे ढाका में ही खेला जाएगा. जबकि तीसरा वनडे 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाना है.

भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. दोनों देशों के बीच पहला वनडे 4 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा. इस बीच सीरीज के कार्यक्रम को लेकर बड़ी खबर आ रही है, बांग्लादेश ने धमकी के बाद ढाका से तीसरे वनडे की मेजबानी छीन ली है.

इस मैदान में खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश तीसरा वनडे

भारत-बांग्लादेश तीसरा वनडे मुकाबला ढाका की जगह पर चटगांव में कराया जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसकी घोषणा कर दी है. 4 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे मैच के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पहला और दूसरा वनडे ढाका में ही खेला जाएगा. जबकि तीसरा वनडे 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाना है.

Also Read: India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, दो स्टार खिलाड़ी बाहर

क्यों ढाका से छीन गयी तीसरे वनडे की मेजबानी

दरअसल 10 दिसंबर को बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी विरोध प्रदर्शन करने वाली है. इस घोषणा के बाद ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि ढाका में उस दिन भारी भीड़ जमा हो सकती है और कुछ गड़बड़ होने की भी आशंका व्यक्त की गयी है. सुरक्षा कारण से ही ढाका से तीसरे वनडे को हटाकर चटगांव स्थानांतरित कर दी गयी है.

7 साल बाद बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

भारतीय टीम 7 साल बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी. आखिरी बार टीम इंडिया 2015 में बांग्लादेश दौरे पर गयी थी. 2015 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम बांग्लादेश गयी थी, जिसमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार मिली थी. हालांकि टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ था.

भारत-बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत को बांग्लादेश में तीन एकदिवसीय (चार, सात और 10 दिसंबर) और दो टेस्ट मैच खेलने हैं और रोहित शर्मा के नेतृत्व में मजबूत टीम पड़ोसी देश का दौरा करेगी. टेस्ट मैच चटगांव में 14 से 18 दिसंबर और मीरपुर में 22 से 26 दिसंबर तक खेले जायेंगे.

बांग्लादेश वनडे के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >