Highlights
India Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया की राह बहुत मुश्किल हो गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट (NRR) गिरकर -3.800 हो गया है. ग्रुप 1 में अब भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से अपने बचे हुए दोनों मैच खेलने हैं. भारत को ये दोनों मैच जीतने होंगे और अपने नेट रन रेट में भी भारी सुधार करना होगा. आइए जानते हैं भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है और इसके लिए क्या है पूरा गणित.
रन रेट को पॉजिटिव करने पर होगा फोकस
भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ है. इस मैच में टीम इंडिया का सबसे बड़ा लक्ष्य अपने नेगेटिव रन रेट को पॉजिटिव जोन में लाना होगा. अगर ग्रुप स्टेज के अंत में टीमों के पॉइंट्स बराबर होते हैं, तो सेमीफाइनल में वही टीम जाती है जिसका नेट रन रेट बेहतर होता है. इसलिए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ केवल जीत नहीं, बल्कि बहुत बड़े अंतर से जीत चाहिए.
भारत पहले गेंदबाजी करे तो कैसा होगा समीकरण
अगर भारत इस मैच में पहले गेंदबाजी चुनता है, तो उसे जिम्बाब्वे को बहुत कम स्कोर पर रोकना होगा. उदाहरण के लिए अगर जिम्बाब्वे केवल 100 रन बनाता है, तो भारत को यह टारगेट सिर्फ 9.4 ओवर के अंदर हासिल करना होगा. इतने कम ओवर में बहुत तेजी से टारगेट पूरा करने पर ही NRR में बड़ा उछाल आएगा और वह नेगेटिव से पॉजिटिव हो सकेगा.
जिम्बाब्वे के बड़ा स्कोर बनाने पर क्या है समीकरण
अगर जिम्बाब्वे की टीम 150 रन का टारगेट देती है, तो भारत को 11 ओवर के अंदर मैच जीतना होगा. यह काम काफी मुश्किल है, लेकिन भारतीय टॉप ऑर्डर अगर विस्फोटक शुरुआत दे तो यह संभव है. वहीं अगर जिम्बाब्वे 180 से 200 रन बना लेता है, तो भारत को 12 से 15 ओवर के बीच मैच खत्म करना होगा. टारगेट जितना बड़ा होगा, भारत को रन चेज करने के लिए उतनी ही ज्यादा रिक्वायर्ड रन रेट की जरूरत पड़ेगी.
विपक्षी टीम को ऑलआउट करना जरूरी
अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो रन रेट को पॉजिटिव में लाना थोड़ा ज्यादा कठिन हो जाएगा. इस स्थिति में भारत को पहले खेलते हुए 220 से 250 रन से ज्यादा का बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाना होगा. इसके बाद जिम्बाब्वे को 100 से 120 रन के अंदर हर हाल में ऑलआउट करना होगा. मैच में सामने वाली टीम को ऑलआउट करने से नेट रन रेट में सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. भारत खुद पहले मैच में ऑलआउट हो गया था, इसी कारण टीम इंडिया का रन रेट इतना ज्यादा खराब हुआ है.
ये भी पढ़ें-
बुमराह के इस्तेमाल पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ को आई रोहित की कप्तानी की याद
वेस्टइंडीज ने T20WC इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया
रिकार्ड्स टूटने के लिए बनते हैं, कोहली का रिकार्ड तोड़ने पर बोले साहिबजादा फरहान
