इंडिया-ए के चार बल्लेबाजों ने आखिरी दिन जड़ी फिफ्टी, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ, देखें कैसा रहा सभी का प्रदर्शन

India A vs England Lions 1st Test: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा, जिसमें बल्लेबाजों ने सपाट पिच का भरपूर फायदा उठाया. चौथे दिन इंग्लैंड के निचले क्रम की जुझारू बल्लेबाजी और दूसरी पारी में भारत की मजबूत शुरुआत से दोनों टीमों ने आत्मविश्वास हासिल किया.

India A vs England Lions 1st Test: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेला गया पहला अनौपचारिक ‘टेस्ट’ ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया ए  के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने सोमवार को कैंटरबरी में सपाट बल्लेबाजी ट्रैक का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़े जिससे इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला. इससे पहले चौथे दिन पहले सत्र के दौरान इंग्लैंड लायंस के निचले क्रम ने डटकर खेल दिखाया. उन्होंने भारत ए के गेंदबाजों को हताश करते हुए पहली पारी 587 रन बनाकर 30 रन की बढ़त के साथ समाप्त की.  हालांकि बैटिंग के लिए मुफीद पिच पर फिर यशस्वी जायसवाल (60 गेंद में 64), कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (87 गेंद में 68), ध्रुव जुरेल (नाबाद 53) और नीतिश कुमार रेड्डी (47 गेंद में नाबाद 52) ने अर्धशतक बनाकर नॉर्थम्पटन में छह जून से शुरू होने वाले दूसरे ‘टेस्ट’ से पहले आत्मविश्वास हासिल किया.

25 ओवर पहले ही मैच समाप्त हुआ

इससे पहले इंग्लैंड लायंस ने सात विकेट पर 527 रन से शुरूआत की और उसके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने 60 रन जुटाए. एडी जैक (25 रन) और अजीत सिंह डेल (नाबाद 27 रन) ने भारत ए के गेंदबाजों को हताश करते हुए अंतिम विकेट के लिए 49 रन जोड़े. इंग्लैंड लायंस की पारी में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाजों टॉम हेन्स (171 रन), मैक्स होल्डन (101 रन) और डेन मूसले (113 रन) के शतक शामिल रहे. भारत ए ने अंतिम दिन 41 ओवर में दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रन बना लिए थे जिसके बाद मैच खत्म कर दिया गया तब 25 ओवर बचे थे.

कोहली के 18 साल के जवाब में RCB खिलाड़ी उन्हें देना चाहते हैं IPL ट्रॉफी, पाटीदार ने कही ये बात

भारत ए ने की तेज शुरुआत

इंडिया ए ने लंच के बाद दूसरी पारी की शुरुआत की, इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड लॉयंस की पहली पारी को 585/9 पर समेट दिया था. यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया ए की दूसरी पारी की ओपनिंग की. जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर जोश हुल की बॉल पर छक्का जड़ते हुए आक्रामक शुरुआत की. टीम ने सिर्फ 6वें ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए, दोनों बल्लेबाज़ इंग्लिश गेंदबाजों पर हमला बोल रहे थे. ईश्वरन ने 17 रन (12 गेंदों में) और जायसवाल ने 35 रन (24 गेंदों में) बनाए. ईश्वरन ने अपना अर्धशतक 15वें ओवर में अजीत डेल की गेंद को डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर सिंगल लेकर पूरा किया.

जायसवाल ने अगले ही ओवर में एडी जैक की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी भी पूरी की. 20वें ओवर में रेहान अहमद ने जायसवाल को आउट किया और उनके आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाज़ी के लिए आए. अहमद ने 28वें ओवर में ईश्वरन को भी पवेलियन भेज दिया. इसके बाद नितीश रेड्डी को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया और उन्होंने जुरेल का साथ निभाया.

श्रीलंका ने लगाया पेंच, सस्पेंड हुआ एशिया कप

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा?

इंडिया ए के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने रेड्डी को चौथे नंबर पर भेजा क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट में उनका खेलना लगभग तय है. वहीं पहली पारी में 94 रन बनाने वाले जुरेल ने मैच में अपना दूसरा अर्धशतक बनाया. अगर टीम प्रबंधन इस तरह से ही सोचे तो जुरेल के पास पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेलने की तकनीक है. पिच में कुछ खास नहीं था और इंग्लैंड लायंस की गेंदबाजी भी भारतीय आक्रमण की तरह ही औसत दर्जे की थी जिसमें कोई भी बल्लेबाजों को किसी तरह की परेशानी में नहीं डालना चाहता था. 

नायर और जुरेल से बढ़ीं उम्मीदें

टेस्ट टीम के सदस्यों के लिए कुछ रन जुटाना महत्वपूर्ण था इसलिए टीम प्रबंधन परिणाम से संतुष्ट होगा. रेड्डी ने क्रीज पर पूरा आनंद लिया और तीन बड़े छक्के लगाए. जुरेल ने कट और ड्राइव के साथ पुल शॉट भी लगाए. पहली पारी में 92 रन बनाने वाले सरफराज खान और पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को बल्लेबाजी का पर्याप्त समय मिल गया था, इसलिए उन्हें उनके सामान्य नंबरों पर बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया. नायर टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.

गेंदबाजी में कुछ खास नहीं रहे इंडियन पेसर

भारत ए के लिए मुकेश कुमार ने अन्य गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में 92 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि शार्दुल ठाकुर (28 ओवर में 105 रन देकर दो विकेट) ने अपने ज्यादातर स्पैल में निराश किया. हर्षित राणा ने तेजी से गेंद डाली और 27 ओवर में 99 रन देकर एक विकेट झटका. भारत के लिए राहत की बात यही रही कि उसे सभी गेंदबाजों ने कुछ न कुछ कमाल दिखाया.

विराट की ‘18 नंबर की जर्सी’ को टेस्ट से ‘रिटायर’ करेगा BCCI! सामने आई जानकारी

11 साल यानी 4000 दिन बाद टी20 में वापसी, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी हो रहे रिटायर! रिप्लेसमेंट के लिए इस दिग्गज का नाम सबसे आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >