IND vs WI: मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी में से एक को चुनना बड़ी चुनौती

भारत बुधवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है. मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी तीसरे तेज गेंदबाजी की रेस में शामिल हैं. इनमें से किसी एक को चुनना भारतीय टीम प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी तीसरे तेज गेंदबाज की दौड़ में शामिल हैं. भारतीय टीम प्रबंधन के लिए इनमें से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा. पहला टेस्ट मैच रोसीयू के विंडसर पार्क में होगा जिसने अभी तक पांच टेस्ट तथा चार वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की है.

रोसीयू के विंडसर पार्क केवल एक टेस्ट जीता है वेस्टइंडीज

इस मैदान पर अंतिम टेस्ट मैच 2017 में खेला गया था जिसमें पाकिस्तान ने तीन दिन के अंदर 101 रन से जीत दर्ज की थी. वेस्टइंडीज ने यहां केवल एक टेस्ट मैच जीता है और वह भी जिंबाब्वे की कमजोर टीम के खिलाफ. ऐसे में क्रेग ब्रेथवेट की अगुवाई वाली टीम अतीत के प्रदर्शन से प्रेरणा नहीं ले सकती. इस मैदान पर जो आखिरी टेस्ट मैच खेला गया था उसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों मोहम्मद आमिर, हसन अली और मोहम्मद अब्बास ने 11 विकेट लिए थे जबकि लेग स्पिनर यासिर शाह ने दोनों पारियों में मिलाकर आठ विकेट हासिल किये थे.

Also Read: Watch: वेस्टइंडीज में जमकर मस्ती करते नजर आए भारतीय प्लेयर्स, विराट कोहली समेत पूरी टीम ने खेला वॉलीबॉल
अश्विन और जडेजा का खेलना तय

भारत का दोनों स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ उतरना तय है जबकि शार्दुल ठाकुर अपने बल्लेबाजी कौशल और इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के कारण मोहम्मद सिराज के साथ तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे. भारत के पास स्पिन विभाग में अक्षर पटेल भी हैं जो जडेजा की तरह ऑलराउंडर हैं. भारत हालांकि तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है.

तीनों गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार

भारत के लिए तीसरे तेज गेंदबाज का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि तीनों तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. नवदीप सैनी ने अपनी लय हासिल कर ली है तथा वह अपनी गति में कटौती किये बिना लंबे स्पेल कर सकते हैं. धीमी पिच पर ड्यूक गेंद से वह उपयोगी साबित हो सकते हैं. रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उनादकट ने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ 12 साल बाद अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला था. उनकी बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है.

हार्दिक टी20 टीम की करेंगे अगुवाई

बंगाल के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज मुकेश का दावा भी कमजोर नहीं है. उन्होंने पिछले तीन सत्रों में अपने खेल में काफी सुधार किया है और वह नई गेंद का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं. भारत को यहां दो टेस्ट के बाद तीन वनडे मुकाबले और पांच टी20 इंटरनेशनल भी खेलने हैं. टी20 के लिए बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है. वहीं, सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >