भारत बनाम UAE: 4,6,6,4 वानखेड़े में चमके सूर्या, भारत ने USA को दिया 162 रन का टारगेट

IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 161 रन का स्कोर खड़ा किया. सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली और 84 रन बनाए.

IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026): कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 161 रन का स्कोर बनाया. यूएसए को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य भारत ने दिया है. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए. संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. कमजोर टीम के सामने भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सूर्या ने अपने दम पर भारत की पारी को संवारा. क्योंकि एक समय 77 के स्कोर पर भारत के टॉप 6 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे. तब सूर्या ने पहले संभलकर फिर आखिर में आक्रामक पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया.

केवल तीन बैटर ने 20 के स्कोर को पार किया

भारत की खबर बल्लेबाजी को आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि केवल तीन बैटर ही 20 या उससे ऊपर के आंकड़े को पार किया. ईशान किशन 20, तिलक वर्मा 25 और सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की पारी खेली. अभिषेक शर्मा 0, शिवम दुबे 0, रिंकू सिंह 6, हार्दिक पांड्या 5, अक्षर पटेल 14, अर्शदीप सिंह 4 रन बनाए.

प्लेइंग इलेवन से बुमराह बाहर

मैच शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बीमार होने के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को टीम में शामिल किया गया है. जानें कैसी है इस मुकाबले में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

यूएसए: एंड्रिस गॉस (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामाला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शेडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर.

भारत: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती.

अमेरिका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. उन्होंने कहा कि वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी लग रही है और यहां बड़े स्कोर बनते हैं. ऐसे में उनकी टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी. मोनांक ने यह भी बताया कि वर्ल्ड कप उनके लिए बहुत बड़ा मंच है और टीम से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. अमेरिका की टीम में 6 बल्लेबाज, 2 ऑलराउंडर और 3 मुख्य गेंदबाज खेल रहे हैं.

बुमराह की कमी और सिराज की एंट्री

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि वह खुद भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. उन्होंने स्वीकार किया कि बड़े टूर्नामेंट का दबाव तो होता है, लेकिन टीम पिछले दो सालों के अपने आक्रामक अंदाज को जारी रखना चाहती है. टीम के लिए सबसे बुरी खबर जसप्रीत बुमराह का बीमार होना रहा. उनकी अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज नई गेंद संभालेंगे. इसके अलावा संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है.

वानखेड़े में रनों की बारिश की उम्मीद

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों का मददगार रहा है. सूर्या ने कहा कि वह इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और उन्हें यहां की हवा और परिस्थितियों का अच्छा अंदाजा है. उन्होंने यह भी कहा कि शाम को ओस (dew) का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, जिससे मैच में बराबरी का मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विशाल स्कोर खड़ा करेगी.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

इस मुकाबले के लिए भारत की टीम में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे. मध्यक्रम में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या मोर्चा संभालेंगे. ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे और अक्षर पटेल टीम में मौजूद हैं. गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर होगी.

ये भी पढ़ें-

रोमारियो शेफर्ड ने खोला पंजा, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से दी मात

वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन, स्कॉटलैंड के खिलाफ हेटमायर ने लगाई फिफ्टी

भारत-पाक मैच पर छाए संकट के बादल छंटे! पाकिस्तान सरकार ले सकती है यू-टर्न, श्रीलंका ने लगाई गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >