IND vs SA U19 World Cup Final: फाइनल में खिताबी जंग के लिए उतरेंगी भारत की बेटियां, जानें कब और कहां देख सकते लाइव मैच

IND vs SA U19 World Cup Final: भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम रविवार, 2 फरवरी को आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेंगी. अगर आप U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं यह फाइनल मैच.

IND vs SA U19 World Cup Final: लगभग दो सप्ताह के रोमांचक मुकाबलों के बाद, ICC U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल की दोनों टीमें तय हो गई हैं. भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम रविवार, 2 फरवरी को आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेंगी. मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम ने 31 जनवरी को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई. भारत ने अपने सभी 6 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि साउथ अफ्रीका ने 6 में से 5 मैच जीते, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था.

यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि खिताबी मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी. भारतीय युवा टीम के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब कब्जाने की कोशिश करेगी. अगर आप U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं यह फाइनल मैच.

U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप- अब तक भारतीय टीम

  1. वेस्टइंडीज से 9 विकेट से जीता 
  2. मलेशिया से 10 विकेट से जीता
  3. श्रीलंका से 60 रन से जीता
  4. बांग्लादेश से 8 विकेट से जीता
  5. स्कॉटलैंड से 150 रन से जीता
  6. इंग्लैंड से 9 विकेट से जीता (सेमीफाइनल)

U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप- अब तक दक्षिण अफ्रीका

  1. न्यूजीलैंड से 22 रन से जीता
  2. समोआ से 10 विकेट से जीता
  3. नाइजीरिया से 41 रन से जीता
  4. आयरलैंड से 7 विकेट से जीता
  5. यूएसए- मैच रद्द (टॉस भी नहीं हो सका)
  6. ऑस्ट्रेलिया से 5 विकेट से जीता (सेमीफाइनल)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल: कब और कहां होगा?

तारीख: 2 फरवरी 2025
समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे
स्थान: मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर का बेयूमास ओवल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल: लाइव कहां देखें?

 टीवी चैनल:

  • स्टार स्पोर्ट्स 2 (HD+SD)
  • स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD)

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग:

  • डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस.

दक्षिण अफ्रीका: कायला रेनेके (कप्तान), जेम्मा बोथा, फे काउलिंग, जे-ले फिलैंडर, मोना-लिसा लेगोडी, सिमोन लॉरेन्स, काराबो मेसो, सेशनी नायडू, नथाबिसेंग निनी, लुयांडा नजुजा, डायरा रामलाकन, डिएड्रे वैन रेंसबर्ग, मिके वैन वूर्स्ट, एशले वैन विक, चैनल वेंटर.

आखिरी टी20 में बल्लेबाजों का रहेगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे धमाल, जानें मुंबई की पिच और मौसम की पूरी रिपोर्ट

‘कन्कशन सब’ के बाद राणा को फुल मौका, सूर्या ब्रिगेड में शमी की वापसी, मुंबई में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >