साउथ अफ्रीका का ये स्पिनर सुपर 8 में भारत के लिए बन सकता खतरा, है राम भक्त

Keshav Maharaj Threat to India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से 22 फरवरी को अहमदाबाद में होगा. भारत ने अब तक शानदार खेल दिखाया है, लेकिन स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ टीम संघर्ष कर रही है. ऐसे में अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज टीम इंडिया के लिए मुख्य खतरा बन सकते हैं.

Keshav Maharaj Threat to India: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अब तक बेहद शानदार रहा है. टीम इंडिया ने अपने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबलों में जीत हासिल करके सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड जैसी टीमों को हराकर अपना दम दिखाया है. 

अब सुपर 8 में भारत का सबसे मुख्य और अहम मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से होने वाला है. साउथ अफ्रीका की टीम भी इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है और वह भी ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर 8 में पहुंची है. 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछली बार के दोनों फाइनलिस्ट के बीच यह महामुकाबला खेला जाएगा. 

स्पिन गेंदबाजी बनी भारत की कमजोरी

भले ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अपने सभी मैच जीते हैं, लेकिन इस दौरान टीम की कुछ कमियां भी खुलकर सामने आई हैं. इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजो की सबसे मुख्य परेशानी स्पिन गेंदबाजी को खेलना रही है. भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स के सामने रन बनाने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. आमतौर पर भारतीय बल्लेबाजो को स्पिन खेलने में माहिर माना जाता है, लेकिन इस बार स्पिनर्स ने उन्हें काफी परेशान किया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के पास एक ऐसा अनुभवी स्पिनर मौजूद है, जो सुपर 8 के इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है.

एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं महाराज

साउथ अफ्रीका के 36 साल के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में भारत के लिए सबसे मुख्य खतरा बन सकते हैं. केशव महाराज एक बेहद कसी हुई गेंदबाजी करने वाले स्पिनर हैं, जो बल्लेबाजो को आसानी से रन बनाने का मौका नहीं देते हैं. मौजूदा समय में भारतीय टीम स्पिनर्स के सामने रन बनाने में संघर्ष कर रही है. इस बात को ध्यान में रखते हुए, अगर केशव महाराज को इस मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह साउथ अफ्रीका की टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं और भारत के टॉप आर्डर को परेशान कर सकते हैं.

राम और हनुमान के भक्त हैं केशव महाराज

साउथ अफ्रीका के लिए खेलने वाले केशव महाराज का भारत से एक खास रिश्ता भी है. केशव का जन्म साउथ अफ्रीका के डरबन शहर में ही हुआ है, लेकिन वह पूरी तरह से भारतीय मूल के हैं. उनके पूर्वज भारत से ही साउथ अफ्रीका गए थे. विदेश में रहने और जन्म लेने के बावजूद केशव महाराज अपने भारतीय संस्कारो को बिल्कुल नहीं भूले हैं. वह साउथ अफ्रीका में रहकर भी अपने धर्म और अपनी संस्कृति का पूरी तरह से पालन करते हैं. केशव महाराज भगवान राम और भगवान हनुमान के बहुत महान भक्त हैं और अक्सर अपने धर्म को लेकर बात करते हैं.

केशव महाराज का क्रिकेट करियर

केशव महाराज ने अब तक साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम के लिए क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड काफी बेहतरीन हैं. केशव ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 62 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमे उनके नाम 218 विकेट दर्ज हैं. वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 56 वनडे मुकाबलों में 73 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 46 मैच खेलकर 45 विकेट अपने नाम किए हैं. केशव का यह अनुभव अहमदाबाद के मैदान पर साउथ अफ्रीका के बहुत काम आ सकता है.

ये भी पढ़ें-

एक नहीं, दो हो सकते हैं T20 वर्ल्ड कप विनर, जीतोगे फिर भी ‘उस टीम’ को मिलेगी फाइनल में एंट्री

बारिश ने बिगाड़ा पाकिस्तान का खेल! ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में कौन? एक्सपर्ट ने बताया: NRR और ICC रैकिंग का रूल

रोहित से लेकर रैना तक, इन खिलाड़ियों से सजी शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >