IND vs PAK, Womens T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय महिला टीम: स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
पाकिस्तान महिला टीम: गुल फ़िरोजा, मुनीबा अली, आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना, रमीन शमीम, नाशरा सुंधु, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल.
टॉस जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?
भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतरने के बाद बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर बनाना चाहते हैं. पिछला वर्ल्ड कप जीतने से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है और हम इस आत्मविश्वास को बरकरार रखना चाहते हैं. भारती (फुलमाली) खेल रही हैं और यास्तिक नहीं खेल रही हैं. हम तीन स्पिनर और तो तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरेंगे.
हेड टू हेड रिकार्ड में भारत का पलड़ा भारी
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान अब तक 16 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से 13 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ तीन बार सफलता मिली है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 1 रन बनाते ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में रचेंगी नया कीर्तिमान
