IND vs PAK: उस्मान तारिक अब ‘ऑउट ऑफ सिलेबस’ नहीं, कप्तान सूर्या ने खोज निकाला तोड़, देखें Video

IND vs PAK: T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले को लेकर दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं. 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक काफी चर्चा में हैं. उनका बॉलिंग एक्शन लोगों में उत्सुकता तो बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है. लेकिन भारतीय कप्तान ने इससे पार पाने की पूरी तैयारी कर ली है.

IND vs PAK: T20 World Cup 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले टीम इंडिया पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. इस बहुप्रतीक्षित टकराव से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि नेट्स में एक ‘मिस्ट्री स्पिनर’ की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरीं. पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर मचे शोर के बीच, भारतीय टीम ने उनके अनोखे बॉलिंग एक्शन से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार (14 फरवरी) को टीम इंडिया के नेट सेशन में सूर्यकुमार यादव को तारिक के स्लिंगी राउंड-आर्म एक्शन की हूबहू नकल करते हुए देखा गया. तारिक के अनोखे स्टॉप-स्टार्ट बॉलिंग एक्शन की बिल्कुल सटीक नकल का यह क्लिप देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई.

उस्मान तारिक इस टूर्नामेंट में पहले ही अपनी खास पहचान बना चुके हैं. ऑफ-स्पिनर गेंद फेंकने से ठीक पहले क्रीज पर रुकना और फिर अचानक डिलीवरी करने का यह अंदाज़ अक्सर बल्लेबाजों की लय बिगाड़ देता है. उनके एक्शन की वैधता और प्रभाव को लेकर बहसें जरूर हुई हैं, लेकिन सीमित T20I मौकों में उन्होंने मजबूत टीमों के खिलाफ अहम विकेट निकालकर अपनी उपयोगिता साबित की है. वायरल वीडियो में सूर्यकुमार गेंद उठाकर वही पॉज और वही रिदम दोहराते दिखते हैं, जब वह अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह और अन्य साथियों को अभ्यास में गेंदबाजी करा रहे हैं.

देखें वीडियो-

‘आउट ऑफ सिलेबस क्वेश्चन छोड़े नहीं जाते’; सूर्या

भारतीय कप्तान पहले ही कह चुके थे कि टीम इस ‘सिलेबस से बाहर’ चुनौती के लिए मानसिक रूप से तैयार है और इससे घबराने वाली नहीं है. उन्होंने संकेत दिया था कि नेट्स में इसी तरह के एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास किया गया है, लेकिन यह खुलासा नहीं किया था कि खुद सूर्यकुमार यादव भी इस तैयारी का हिस्सा थे. यह कदम एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, ताकि आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले बल्लेबाज सबसे चर्चित स्पिन एक्शन में से एक की आदत डाल सकें.

T20 World Cup 2026 के भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने तारिक की गेंदबाजी को ‘आउट ऑफ सिलेबस सवाल’ करार देते हुए कहा, ‘कभी-कभी परीक्षा में ऐसा सवाल आ जाता है जो सिलेबस से बाहर होता है. आप उसे छोड़ नहीं सकते, आपको उसका हल निकालना ही पड़ता है. हम भी यही करने की कोशिश करेंगे.’

ये भी पढ़ें:- भारत-पाक खिलाड़ी कोलंबो में मिलाएंगे हाथ? हैंडशेक विवाद पर आया सलमान आगा का रिएक्शन

पहले भी इसी तरह की तैयारी कर चुका है भारत

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय टीम ने किसी असामान्य पाकिस्तानी गेंदबाज के लिए अनोखा अभ्यास तरीका अपनाया हो. एक दशक पहले Asia Cup 2016 के दौरान 7 फीट से लंबे मोहम्मद इरफान का सामना करने के लिए नेट थ्रोअर को कुर्सियों और स्टूल पर खड़ा कर अभ्यास कराया गया था.

यूएसए के खिलाफ तीन विकेट लेकर तारिक की चर्चा और तेज हुई है. वहीं, भारत को हाल ही में नामीबिया के कप्तान गेरार्ड इरास्मस जैसे स्पिनर के सामने परेशानी झेलनी पड़ी थी. कोलंबो की पिच से स्पिन को मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा और कड़ी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- धोनी ने 2017 में अचानक क्यों छोड़ी थी कप्तानी? वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, नेट्स में दिखे अभिषेक शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >