‘अल्लाह न करे इंडिया से हारते हैं और…’ चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के सलमान आगा क्या चाहते हैं?

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज सलमान अली आगा पूरी तरह तैयार हैं. पीसीबी के ताजा पोडकास्ट में उन्होंने अपनी टीम की पसंद के बारे में बात की.

IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तैयारियां जोरों पर हैं. दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें 23 फरवरी को दुबई में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि दोनों देशों के करोड़ों प्रशंसकों की भावनाओं से जुड़ा होगा. हालांकि, पाकिस्तान के उप-कप्तान सलमान अली आगा का मानना है कि भारत को हराना चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो सकता.

पीसीबी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सलमान आगा ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. लाहौर का होने के नाते, अपने गृहनगर में ट्रॉफी उठाना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा होगा. पाकिस्तान के पास इस खिताब को जीतने की पूरी क्षमता है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सलमान ने कहा, “यह दुनिया का सबसे बड़ा मैच माना जाता है, और इसका माहौल भी बेहद अलग होता है. लेकिन अंततः यह एक ही मैच है. असली उद्देश्य चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है, न कि सिर्फ एक मैच पर फोकस करना.”

चैंपियंस ट्रॉफी ज्यादा अहम, भारत के खिलाफ जीत नहीं

पाकिस्तान में कुछ लोग भारत के खिलाफ जीत को आईसीसी ट्रॉफी जीतने से बड़ी उपलब्धि मानते हैं, लेकिन सलमान आगा इस सोच से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, “अगर हम भारत को हरा भी दें लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी ना जीतें, तो इसका कोई फायदा नहीं. लेकिन अगर, अल्लाह ना करे, हम भारत के खिलाफ हार भी जाते हैं लेकिन टूर्नामेंट जीत लेते हैं, तो मेरे लिए वही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.”

हालांकि, सलमान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. उन्होंने कहा, “हम हर मैच को गंभीरता से ले रहे हैं और भारत के खिलाफ भी पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे. मैं खुद भी इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा.”

चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में 28 साल बाद कोई आईसीसी इवेंट होगा. पिछली बार की चैंपियन टीम एक बार फिर भारत के खिलाफ 23 फरवरी को दुबई में उतरेगी. वहीं भारतीय खेमा भी रोहित शर्मा की अगुवाई में 2024 के विश्वकप की जीत को दोहराना चाहेगा.

चैंपियंस ट्रॉफी में कौन से गेंदबाज बरपाएंगे कहर, ब्रेट ली ने चुने टॉप फोर, भारत के इस गेंदबाज को रखा नंबर 1

दिग्गजों के कीर्तिमान होंगे ध्वस्त, रोहित शर्मा दुबई में रचेंगे इतिहास, इन रिकॉर्ड्स पर हिटमैन की नजरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >