रोहित शर्मा बनाम मोहम्मद रिजवान, पिछले पांच सालों में किसकी बल्लेबाजी रही धाकड़, हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबला 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस महामुकाबले में भारतीयत टीम की कमान रोहित शर्मा करेंगे तो पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान नेतृत्व करेंगे. ऐसे में आइये जानते हैं पिछले पांच सालों में दोनों का रिकॉर्ड कैसा रहा है. Rohit Sharma vs Mohammad Rizwan in last 5 years.

IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच आमना-सामना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. क्रिकेट जगत के इतिहास में सबसे ज्यादा प्रतिद्वंद्विता वाली दो टीमों की कमान- भारत के रोहित शर्मा और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान संभाल रहे हैं. इन दोनों का आक्रामक नेतृत्व की तुलना चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के प्रमुख बल्लेबाज हैं और पिछले पांच वर्षों में उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचित किया है. आइए, आंकड़ों के आधार पर देखें कि कौन रहा ज्यादा प्रभावशाली. Rohit Sharma vs Mohammad Rizwan in last 5 years.

बल्लेबाजी में कौन आगे?

रोहित शर्मा ने पिछले पांच वर्षों में 44 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 43 पारियों में 1873 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 48.02 रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 116.77 का रहा, जो वनडे क्रिकेट में बेहद शानदार माना जाता है. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 14 अर्धशतक लगाए. रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा.

दूसरी ओर, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 86 वनडे मैच खेले और 77 पारियों में 2523 रन बनाए. उनका औसत 42.76 रहा, जो रोहित से थोड़ा कम है. हालांकि, रिजवान ने 4 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं, जिससे वह निरंतर रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हुए हैं. लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 88.00 रहा, जो रोहित के मुकाबले काफी कम है.

बाउंड्रीज में कौन बेहतर?

रोहित शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी शैली उनके चौकों और छक्कों की संख्या से साफ झलकती है. उन्होंने 207 चौके और 94 छक्के लगाए हैं, जिससे पता चलता है कि वह किस कदर गेंदबाजों पर हावी होते हैं. दूसरी ओर, रिजवान ने 213 चौके और सिर्फ 33 छक्के लगाए हैं, जिससे साफ होता है कि वह ग्राउंड शॉट्स पर अधिक निर्भर रहते हैं और लंबे शॉट्स कम खेलते हैं.

गेंदबाजी में रोहित का जलवा

रोहित शर्मा सिर्फ एक बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं. उन्होंने दो पारियों में गेंदबाजी की और 18 रन देकर 1 विकेट लिया. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 1/7 रहा. जबकि मोहम्मद रिजवान केवल विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और उन्होंने गेंदबाजी नहीं की.

फील्डिंग में रिजवान आगे

अगर फील्डिंग की बात करें, तो रिजवान ने 95 कैच पकड़े और 3 स्टंपिंग की हैं, जो एक विकेटकीपर के रूप में उनकी शानदार क्षमता को दर्शाता है. वहीं, रोहित शर्मा ने 19 कैच पकड़े हैं, लेकिन स्टंपिंग का कोई रिकॉर्ड नहीं है, क्योंकि रोहित शर्मा विकेटकीपर नहीं हैं. 

पिछली 10 पारियों में रोहित और रिजवान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पिछली 10 वनडे पारियों में 47.4 की औसत से 474 रन बनाए हैं. उन्होंने 348 गेंदों का सामना करते हुए 136.2 के स्ट्राइक रेट से तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया. इस दौरान उन्होंने 52 चौके और 26 छक्के लगाए. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 119 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले रोहित ने 10 पारियों में से तीन बार नाबाद रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया.

वहीं पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपनी पिछली 10 वनडे पारियों में 62.1 की औसत से 435 रन बनाए हैं. उन्होंने 542 गेंदों का सामना करते हुए 80.3 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और दो अर्धशतक जमाया. इस दौरान उन्होंने 33 चौके और 12 छक्के लगाए. 122 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले रिजवान ने सात बार नाबाद रहते हुए अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया.

वनडे में कप्तानी रिकॉर्ड

दिसंबर 2021 में रोहित शर्मा को भारतीय वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. तब से लेकर अब तक रोहित शर्मा ने 51 वनडे मैचों में नेतृत्व करते हुए टीम को 37 जीत दिलाई जबकि इसी दौरान 12 हार भी झेली है। वनडे में कप्तान के तौर पर रोहित का रिकॉर्ड शानदार है, जिसमें जीत का प्रतिशत 72 है।

अक्टूबर 2024 में, पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान को पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया. वनडे कप्तान के रूप में उनका पहला दौरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में था जहां उन्होंने अपनी टीम को 22 साल बाद जीत दिलाई. रिजवान ने अब तक 10 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 7 मैचों में जीत और 3 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है. उनकी जीत का प्रतिशत भी 65 फीसदी है. ऐसे में यह काफी अच्छा ही माना जा सकता है. 

कौन रहा बेहतर?

आंकड़ों के अनुसार, अगर स्ट्राइक रेट और विस्फोटक बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा का प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली रहा है. उनका उच्च स्ट्राइक रेट और छक्कों की संख्या दर्शाती है कि वह विपक्षी गेंदबाजों पर ज्यादा हावी रहते हैं. दूसरी ओर, रिजवान अधिक स्थिर बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने निरंतर रन बनाए हैं लेकिन धीमी स्ट्राइक रेट के साथ. 23 फरवरी को होने वाला मुकाबला भारत पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता का नया इतिहास रचेगा. खेल प्रशंसकों को अपने स्टार परफॉर्मस से बड़ी उम्मीदें रहेंगी. देखना दिलचस्प होगा कि बड़े मुकाबलों में कौन बेहतर प्रदर्शन करता है और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाता है.

इसे भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में लंदन के मेयर की एंट्री, भारत-पाक मुकाबले से पहले बताया फाइनल में खेलेंगी ये दो टीमें

इसे भी पढ़ें: खाने के शौकीन विराट, BCCI ने लगाया प्रतिबंध तो ऐसे भिड़ाया जुगाड़, बोलो अब क्या करोगे!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >