IND Vs ENG मैच से पहले भगदड़, टिकट लेने के चक्कर में कुछ हुए बेहोश और कई लोग घायल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे मैच के लिए कटक में टिकट खरीदने के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ओडीआई सीरीज शुरू होने वाली है. 6 फरवरी को यह मैच नागपुर में खेला जाएगा. इसके लिए टिकट पहले ही बिक चुके हैं. लेकिन इसी सीरीज का दूसरा मैच कटक में 9 फरवरी को खेला जाएगा. जिसके लिए स्टेडियम में टिकट बिक रहे थे. लेकिन इसी दौरान भगदड़ मच गई. जिसमें 10 लोगों के बेहोश होने की जानकारी सामने आ रही है. इसके साथ ही कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.

ओडिशा के मिलेनियम सिटी कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 फरवरी को होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय मैच के ऑफलाइन टिकटों की बिक्री को लेकर आज सुबह भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अफरा-तफरी मच गई. क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में टिकट काउंटरों पर पहुंचे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैच के टिकटों की ऑफलाइन बिक्री आज सुबह 9 बजे से शुरू हुई. टिकट के लिए काउंटर पर चढ़ने लगे, जिसकी वजह से पुलिस को बुलाना पड़ गया. लोगों की भारी भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज के साथ वाटर कैनन का भी सहारा लेना पड़ा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम तक ओसीए कर्मचारियों और राज्य क्रिकेट संघ से जुड़ी संस्थाओं को 9,000 टिकटें बेची जा चुकी थीं. 2 फरवरी को 4,000 टिकट ऑनलाइन बेचे गए थे, जबकि शेष 11,500 से अधिक टिकट आज से दो दिनों के लिए जनता के लिए ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए. आज जब काउंटर खुले तो लोग बेकाबू हो गए.

https://twitter.com/ImMD45/status/1887038364618031194

टिकटों की यह बिक्री स्टेडियम परिसर के काउंटरों पर आज और कल जारी रहेगी. ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA) ने महिलाओं के लिए एक विशेष काउंटर स्थापित किया है. OCA के निर्णय के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करके अधिकतम दो टिकट खरीद सकता है.

बाराबती स्टेडियम की दर्शक क्षमता 44,574 की है. इसमें से 24,692 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं. ऑफलाइन टिकट के लिए अलग-अगल कीमतें निर्धारित की गई हैं, जो इस तरह हैं-

  • गैलरी नंबर 1 और 3 के लिए टिकट कीमत- 1,100 रुपये है।
  • गैलरी नंबर 2 और 4 के लिए टिकट कीमत- 900 रुपये है।
  • गैलरी नंबर 5 के लिए टिकट कीमत- 1,200 रुपये है।
  • गैलरी नंबर 7 के लिए टिकट कीमत- 700 रुपये है।
  • विशेष संलग्नक (VIP) के लिए टिकट कीमत- 6,000 रुपये है।
  • एसी बॉक्स के लिए टिकट कीमत- 8,000 रुपये है।
  • नए मंडप के लिए टिकट कीमत- 10,000 रुपये है।
  • कॉर्पोरेट बॉक्स के लिए टिकट कीमत- 20,000 रुपये है।

रिकी पोंटिंग की शराब एयरपोर्ट पर अटकी, भारत सरकार के हैवी टैक्स ने किया बुरा हाल!

सचिन, गेल और संगाकारा मैदान पर उतरने को तैयार, कब और कहां होंगे मैच, देखें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >