शुभमन गिल ने बल्ले से रचा इतिहास, एमएस धोनी की बराबरी कर मचाया तहलका

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने रिकॉर्ड पारी खेली है. उन्होंने फिफ्टी जड़कर धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. Shubhman Gill Equals MS Dhoni Record.

IND vs ENG: अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक और शानदार अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाने का कारनामा कर दिखाया. गिल ने यह उपलब्धि आदिल रशीद की गेंद पर चौका लगाकर हासिल की. रशीद की शॉर्ट गेंद को गिल ने स्क्वायर के पास शानदार तरीके से भेजा और अपने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक पूरा किया. Shubman Gill Equals MS Dhoni Record.

इस खास क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल

शुभमन गिल भारत के लिए तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज के हर मैच में 50+ स्कोर बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले 6 बल्लेबाज हैं. सबसे पहले दिग्गज बल्लेबाज कृष्णामचारी श्रीकांत का नाम आता है. उन्होंने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ यह उपल्ब्धि हासिल की थी. इसी लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी भी आते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों में फिफ्टी जड़ी थी. अन्य भारतीय बल्लेबाज इस प्रकार हैं.

  • क्रिस श्रीकांत बनाम श्रीलंका (1982, घरेलू)
  • दिलीप वेंगसरकर बनाम श्रीलंका (1985, विदेशी)
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन बनाम श्रीलंका (1993, विदेशी)
  • एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया (2019, विदेशी)
  • श्रेयस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड (2020, विदेशी)
  • इशान किशन बनाम वेस्टइंडीज (2023, विदेशी)
  • शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड (2025, घरेलू)

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे (IND vs ENG, 3rd ODI) में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. गिल वनडे इतिहास में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि महज 50 पारियों में हासिल कर ली, जिससे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम था, जिन्होंने 51 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था. लेकिन गिल ने उनसे एक पारी पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर ली और वर्ल्ड क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. 50 पारियां – शुभमन गिल* 
  2. 51 पारियां – हाशिम अमला 
  3. 52 पारियां – इमाम उल हक 
  4. 56 पारियां – विवियन रिचर्ड्स 
  5. 56 पारियां – जोनाथन ट्रॉट 

वनडे में पहली 50 पारियों के बाद सर्वाधिक रन

2587 शुभमन गिल
2486 हाशिम अमला
2386 इमाम-उल-हक
2262 फखर जमान
2247 शाई होप

शुभमन ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए शतक जमाया. उन्होंने अपने कैरियर का 7वां शतक जड़ा है. वे इस मैदान पर तीनों फॉर्मेंट में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो गए हैं. शुभमन गिल ने मार्क वुड के 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया. उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए. 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ‘क्रिकेट के गॉड’ का रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती डेब्यू मैच के बाद ड्रॉप, भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लगेगा एक और झटका?  


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >