बुमराह को किस बॉल से गेंदबाजी करना है पसंद, इंग्लैंड दौरे से किया चुनौती का खुलासा

IND vs ENG Jasprit Bumrah on England Test Series: भारत का इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों का दौरा 13 जून से शुरू होगा, जबकि पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड दौरे को लेकर कहा कि वे एक बार फिर सीम-अनुकूल हालात में खुद को परखने के लिए तैयार हैं.

IND vs ENG Jasprit Bumrah on England Test Series: भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू हो रहा है और विश्व टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर इंग्लैंड की सीम-अनुकूल परिस्थितियों में खुद को परखने के लिए तैयार हैं. भारत के इस दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यह दौरा 13 जून से एक अभ्यास मैच के साथ शुरू होगा, इसके बाद 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस दौरे को लेकर बुमराह ने अपनी बात रखी. 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क से बियांड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए बुमराह ने कहा, “इंग्लैंड में खेलना हमेशा एक अलग चुनौती होती है. मुझे ड्यूक्स बॉल से गेंदबाजी करना हमेशा पसंद है, लेकिन मुझे नहीं पता कि फिलहाल ड्यूक्स बॉल कितना स्विंग कर रही है, क्योंकि उसमें लगातार बदलाव होते रहते हैं. मौसम, स्विंगिंग कंडीशंस और फिर जब गेंद नरम हो जाती है, तो वो एक अलग चुनौती होती है. इसलिए मुझे इंग्लैंड में खेलना हमेशा पसंद आता है.” 

इंग्लैंड में खेली जाने वाली ड्यूक गेंद. इमेज- सोशल मीडिया.

इंग्लैंड की परिस्थितियों में पहले से ही प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके बुमराह के अनुसार, ड्यूक्स बॉल इस सीरीज में अहम भूमिका निभाएगी. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि गेंद के नरम होने के बाद उसे नियंत्रित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी. यह बुमराह का इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट दौरा होगा. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड में खेले गए आठ टेस्ट मैचों (2021 WTC फाइनल को छोड़कर) में 23.78 की औसत और 51.9 की स्ट्राइक रेट से 37 विकेट लिए हैं, जो उनके ड्यूक्स बॉल से प्रभावी होने का सबूत है.

टीम इंडिया के लिए कैसा रहेगा सफर

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी इकाई पर बात करते हुए बुमराह ने इस यूनिट की गहराई पर विश्वास जताया. उनके साथ इस स्क्वाड में प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज शामिल हैं, जो किसी भी दिन बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं. बुमराह ने कहा, “वे (इंग्लैंड) एक दिलचस्प अंदाज में क्रिकेट खेल रहे हैं, जो मेरे लिए थोड़ा अनजाना है. लेकिन एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर, जब बल्लेबाज बहुत आक्रामक हो जाते हैं, तो हमें भरोसा होता है कि किसी भी दिन कोई भी गेंदबाज एक झटके में कई विकेट निकाल सकता है.” 

सभी मैच नहीं खेल पाएंगे बुमराह

ये पांच टेस्ट मैच 46 दिनों के अंतराल में खेले जाएंगे. 20 जून से 4 अगस्त तक यह मुकाबले लीड्स, बर्मिंघम, लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और द ओवल जैसे प्रतिष्ठित मैदानों पर होंगे. हालांकि इस गहन और कड़े शेड्यूल को देखते हुए बुमराह सभी पांच टेस्ट मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकते. अजीत अगरकर ने भी भारतीय टीम की घोषणा करते समय बुमराह के सभी मैच खेलने पर संदेह जताय था. 

‘दुनिया में कहीं भी रहूं…’, IPL 2025 और WTC फाइनल को लेकर हेजलवुड का बड़ा बयान

‘इस बात में संदेह…’, RCB के फाइनल में पहुंचते ही एबी डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, पटना में खास मुलाकात के बाद कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >