हर्षित राणा को कन्कशन सब्सटीट्यूट बनने का पता कब चला? और कौन था इस दांव का मास्टरमाइंड, राणा ने खुद खोला राज

IND vs ENG: चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया. इस मैच में हर्षित राणा (Harshit Rana) ने कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर अपना डेब्यू किया और जबरदस्त खेल दिखाया.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अंग्रेज टीम को 15 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए. एक समय पर 12 रन पर ही 3 विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम को अगर किसी ने उबारने का काम किया तो वे थे, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे. दोनों ने ही जबरदस्त पारी खेलते हुए समान 53 रन बनाए. लेकिन भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर जेमी ओवरटन की बाउंसर शिवम दुबे के हेलमेट पर लगी. ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरे रन के लिए वापस आते समय दुबे रन आउट हो गए और मैदान पर नहीं आए. उनकी जगह हर्षित राणा (Harshit Rana) को मौका दिया और यहीं पर हर्षित ने कोई मौका न गंवाते हुए जबरदस्त खेल दिखाते हुए धारदार गेंदबाजी की. लेकिन उन्हें टीम में अंतिम समय में किसने शामिल किया? हर्षित राणा को कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर लाने के भारत के फैसले के पीछे मास्टरमाइंड कौन था, तो इससे खुद राणा ने पर्दा उठा दिया. 

भारतीय टीम के दूसरे तेज गेंदबाज ऑलराउंडर रमनदीप सिंह मैदान में थे, लेकिन पावरप्ले के बाद बदलाव हुआ. दुबे की जगह आधिकारिक प्रतिस्थापन के तौर पर हर्षित राणा मैदान पर आए और रमनदीप मैदान से बाहर चले गए और अपने टी20ई डेब्यू पर गेंद से मैच जीतने वाला प्रयास करने के बाद हर्षित राणा ने कहा कि यह हेड कोच गौतम गंभीर थे जिन्होंने उन्हें इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने से दो ओवर पहले ही तैयार रहने के लिए कहा था.  

अपने टी20I डेब्यू पर 3/33 विकेट लेने वाले हर्षित ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने से दो ओवर पहले ही गंभीर की योजनाओं के बारे में पता चल गया था. राणा ने मैच के बाद कहा, “यह मेरे लिए अभी भी एक स्वप्निल शुरुआत है. जब दुबे वापस (डगआउट में) आए, तो दो ओवर के बाद सर (गंभीर) ने मुझे बताया कि मैं कन्कशन सब्सटीट्यूट बनूंगा. यह सिर्फ इस सीरीज के लिए नहीं है, मैं लंबे समय से एक अवसर का इंतजार कर रहा था और मैं यह साबित करना चाहता था कि मैं यहाँ का हकदार हूँ. मैंने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है और यहाँ भी मैं उसी तरह की गेंदबाजी कर रहा हूँ.” 

हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में खेलने वाले राणा 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और उन्होंने तुरंत प्रभाव डाला. उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को 9 रन पर आउट कर दिया. दुबे की जगह हर्षित को लाने से इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस फैसले से नाखुश दिखे और मैदान पर अंपायरों से इस पर चर्चा करते नजर आए. प्रसारण टीम का हिस्सा रहे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और निक नाइट ने तेज गेंदबाज राणा को तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर दुबे की जगह लेते देख निराशा व्यक्त की.

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने मैच के 16वें ओवर में जैकब बेथेल को एक और विकेट दिलाया, जिसमें उन्होंने एक शानदार धीमी गेंद डाली. जब इंग्लैंड को 25 रन की जरूरत थी, तब राणा को 19वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया. उन्होंने आखिरी गेंद पर जेमी ओवरटन का अहम विकेट लिया और ओवर में सिर्फ छह रन दिए.

भारत ने पुणे में चौथा टी20 मैच 15 रन से जीतने के बाद पाँच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है. भारत ने कोलकाता में पहला मैच 7 विकेट से जीता तो चेन्नई में खेले गए दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत हासिल की. हालांकि राजकोट में खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से शिकस्त दी. अब इस सीरीज का आखिरी मैच कल रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Champions Trophy के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, रिजवान की कप्तानी में 4 खिलाड़ियों की वापसी

प्लेइंग XI में शामिल हुए बिना हर्षित राणा को मिला विकेट, इस नियम के तहत बीच मैच बदल गई टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >