हैरी ब्रुक बने ऋषभ पंत तो खिलखिला पड़ीं लड़कियां, क्रीज पर मचाई ऐसी कूद-फांद, देखें वीडियो

IND vs ENG Harry Brook hilarious shot: पैर की चोट के कारण ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट में नहीं खेल रहे, लेकिन उनका अंदाज मैदान पर दिखा. इंग्लैंड के हैरी ब्रुक ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर गिरते-बचते पंत-स्टाइल में छक्का जड़ा. इस शॉट पर स्टैंड्स में मौजूद दर्शक, खासकर लड़कियां, ठहाके लगाकर हंस पड़ीं.

IND vs ENG Harry Brook hilarious shot: ऋषभ पंत भारत और इंग्लैंड के पांचवें टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं. वे पैर की चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हैं. पंत मैदान पर भले ही न हों, लेकिन उनका शॉट जरूर नजर आया. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने शुक्रवार को मोहम्मद सिराज की गेंद पर एक शानदार गिरते-बचते हुए शॉट खेला, जो सीधे स्टैंड में जा पहुंचा. इस शॉट ने सभी को भारत के टेस्ट उपकप्तान ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी शैली की याद दिला दी. उनके इस शॉट पर स्टैंड्स में दर्शक लड़कियां भी खिलाखिला के हंस पड़ीं.

भारत ने दूसरे दिन के पहले सेशन में ही अपने बाकी बचे 4 विकेट गंवा दिए और 224 रन पर पारी समाप्त की. दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने बैहतरीन शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े. 175 रन तक भी इंग्लैंड ने केवल 4 विकेट गंवाए थे, लेकिन अगले 72 रन में ही उसने 6 विकेट गंवा दिए. भारत के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड की बढ़त को अधिक से अधिक बढ़ाने की जिम्मेदारी अब ब्रुक के कंधों पर थी. उन्होंने अच्छा संघर्ष किया भी और 64 गेंद पर 53 रन बनाए. इसी दौरान उन्होंने एक छक्का लगाया, जो बिल्कुल ऋषभ पंत की बल्लेबाजी शैली में ही आया. 

49वें ओवर की पहली गेंद डॉट रही. इसके बाद सिराज ने अगली गेंद को थोड़ा आगे फेंका, इस उम्मीद में कि पिच से कुछ मूवमेंट मिलेगी. लेकिन ब्रुक एक घुटने पर बैठ गए, गेंद की लाइन के साथ झुकते हुए उन्होंने शॉट की ऊंचाई के लिए बेहतरीन टाइमिंग के साथ स्वीप शॉट खेला. गेंद डीप में स्क्वायर के ठीक पीछे फील्डर के ऊपर से निकलते हुए बाउंड्री पार कर गई, जबकि ब्रुक शॉट को ऊंचाई देने की कोशिश में पिच पर गिर पड़े. 

इस सीरीज में ब्रुक अब तक पांच छक्के लगा चुके हैं, जो इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों में दूसरा सबसे ज्यादा आंकड़ा है. हालांकि ब्रुक की पारी भी ज्यादा नहीं चली और अंततः वे सिराज की ही शिकार बने. इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाकर भारत से 23 रन की लीड ली.

दूसरे दिन के अंतिम सेशन में भारत ने दूसरी पारी की एक धीमी शुरुआत की, लेकिन केएल राहुल इस बार नहीं चल सके और 7 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अंतिम क्षणों में साई सुदर्शन का विकेट भी खो दिया, जो 11 रन  बनाकर चलते बने. भारत ने स्टंप्स तक 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए. यशस्वी जायसवाल 51 और नाइट वॉचमैन आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद लौटे. 

ये भी पढ़ें:-

‘ऐसे बात नहीं कर सकते’, केएल राहुल को अंपायर धर्मसेना ने दी चेतावनी, इस बात पर बढ़ा मामला

OMG! 1 ओवर में 45 रन और 43 गेंद में 153, इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका

ओली पोप ने आकाशदीप पर साधा निशाना, अंपायर के सामने ही स्लेजिंग की कोशिश, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >