रिहैब के डर के बावजूद वापसी का जुनून था बरकरार, मोहम्मद शमी ने बताई साल भर के संघर्ष की कहानी

IND vs ENG: IND vs ENG: कोलकाता में भारत और इंग्लैड के बीच पहले टी20 मैच में टीम इंडिया आज बुधवार को उतरेगी.  14 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में  वापसी करने वाल मोहम्मद शमी को टीम में मौका दिया जा सकता है. उन्होंने अपनी रिहैब जर्नी का खुलासा किया है. Mohammad Shami.

IND vs ENG: कोलकाता में भारत और इंग्लैड के बीच पहले टी20 मैच में टीम इंडिया आज बुधवार को उतरेगी.  14 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाल मोहम्मद शमी को टीम में मौका दिया जा सकता है. नवंबर 2023 में विश्वकप के दौरान शमी को टखने में चोट लग गई थी.  विश्व कप फाइनल हारने के बाद टखने की चोट के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर होना पड़ा था. उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी. इसके बाद जब वह राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के करीब थे तभी उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई थी. भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुलासा किया है कि चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद जब उन्होंने रिहैबिलिटेशन शुरू किया तो वह डर की भावना से घिर गए थे, लेकिन राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की दृढ़ इच्छाशक्ति से वह उस चरण से उबरने में कामयाब रहे.

34 वर्षीय तेज गेंदबाज को अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टी20 श्रृंखला के लिए भी टीम में शामिल हैं. शमी ने बीसीसीआई के पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘मैंने पूरे एक साल तक इंतजार किया और (पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए) बहुत मेहनत की. रिहैबिलिटेशन के दौरान दौड़ते समय भी चोटिल होने का डर था. किसी भी खिलाड़ी के लिए जब वह टीम में वापसी करने के करीब हो तब चोटिल होना बहुत मुश्किल पैदा करता है. चोटिल होने पर फिर आपको रिहैबिलिटेशन के लिए एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) जाना पड़ता है और फिर वापसी करनी होती है.’’ शमी ने हालांकि कहा कि चोट लगने के ब���द कोई भी खिलाड़ी अधिक मजबूत बन जाता है.

चोट मानसिक रूप से मजबूत कर देती है

शमी ने पिछले साल नवंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की टीम से खेलते हुए वापसी की थी. इस दौरान उन्होंने शानदार गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी तहलका मचा दिया तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेजने की बात की जाने लगी. लेकिन फिर उनके पैर में सूजन आ गई. इस पर शमी ने कहा, ‘‘जब आप चोटिल हो जाते हैं तो मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में आप अधिक मजबूत बन जाते हैं क्योंकि मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको कई चीजें दोहरानी पड़ती हैं.’’ शमी ने कहा कि वह असफलताओं से उबर चुके हैं और आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं. जो होना था हो गया. मैं उस (चोट के) चरण से आगे निकल चुका हूं. यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आपको परिणाम मिलेंगे. मैं इसी में विश्वास करता हूं. यदि आप चोटिल हो जाते हैं तो आपको राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति रखनी होगी. इसलिए (परिस्थितियों से) लड़ो और आगे बढ़ो.’’

मोहम्मद शमी के कुछ इंट्रेस्टिंग रिकॉर्ड्स

  1. SENA में भारत के लिए सर्वाधिक 4 विकेट (16)

2. WC में भारत के लिए सर्वाधिक 4 विकेट (4बार)

3. विश्वकप में लगातार 3 मैचों में 4 विकेट लेने वाले एकमात्र तेज गेंदबाज

4. 100 और 150 वनडे विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय

5. विश्वकप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय

IIT BABA ने भारत को जिताया टी20 विश्वकप! किया हैरान करने वाला दावा, बताया रोहित को दे रहा था सलाह, लेकिन…

भारत और इंग्लैंड के बीच कोलकाता में होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड 25वीं बार एक दूसरे से मुकाबले में उतर रहे हैं. अब तक हुए 24 मुकाबलों में भारत ने 13 बार तो इंग्लैंड ने 11 बार जीत दर्ज की है. आखिरी बार दोनों टीमें टी20 विश्वकप में भिड़ी थीं, जहां भारत ने 68 रनों से जीत हासिल की थी. सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने अब तक खेली गई सभी टी20 सीरीज जीती हैं, ऐसे में मिस्टर 360 अपना यह रिकॉर्ड कायम रखना चाहेंगे. पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा. इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनल के साथ-साथ लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी.

ऋषभ, बुमराह और सूर्यकुमार एंटी डोपिंग एजेंसी के दायरे में,  NADA ने 2025 के लिए टेस्टिंग पूल में जोड़ा

IND vs ENG: ईडन गार्डन्स में T20 की जंग, क्या सूर्यकुमार तोड़ पाएंगे शाहिद अफरीदी की कप्तानी में बना रिकॉर्ड?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >