IND vs ENG 5th T20I: कोहली की जगह आज भी रोहित करेंगे कप्तानी? खिताबी मुकाबले में ऐसी हो सकती हैं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 5th T20i LIVE Score: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. आज खेले जाने वाले सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं. पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर हैं. आज होने वाले मैच में सबकी निगाहें इस बात पर भी टिकीं हैं कि भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरता हैं. भारत और इंग्लैंड के पांचवे टी20 के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:52 PM. 20 Mar 21 6:22 PM. 20 Mar

अब से थोड़ी ही देर में होगा टॉस

पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच आज खिताबी जंग होगी. टॉस दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा. दोनों ही टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.

7:47 PM. 20 Mar 21 2:17 PM. 20 Mar

चहल को मिल सकता है मौका

राहुल चाहर ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट चटकाए, युजवेंद्र चहल दबाव के खेल में एक मंझे हुए खिलाड़ी हैं. चहल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

7:47 PM. 20 Mar 21 2:17 PM. 20 Mar

श्रेयस से आज भी बड़ी पारी की होगी उम्मीद 

श्रेयस अय्यर इस सीरीज में भारत के मध्यक्रम की मूक रीढ़ रहे हैं. सभी पांचवें टी 20 मैच में एक और बड़े प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे. अभी तक खेले गये सभी मुकाबलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.

7:47 PM. 20 Mar 21 2:17 PM. 20 Mar

सूर्यकुमार यादव को आज भी मिल सकता है मौका 

सूर्यकुमार यादव ने चौथे मैच में मिले मौके को जबरदस्त तरीके से भुनाया. सूर्य कुमार यादव ने चौथे मैच में 57 रन की तूफानी पारी खेल थी. टीम उन्हें पांचवे मुकाबले में भी लेना चाहेगी.

7:47 PM. 20 Mar 21 2:17 PM. 20 Mar

भारत के पास लगातार छठी सीरीज जीतने का मौका

भारत के पास लगातार छठी सीरीज अपने नाम करने का मौका है. बता दें भारत नंवबर 2019 से पांच टी-20 सीरीज खेले हैं और सभी पर कब्जा जमाया है. भारत इस सीरीज को भी अपने नाम करने के लिए आज मैदान में उतरेगा .

7:47 PM. 20 Mar 21 2:17 PM. 20 Mar

केएल राहुल की जगह ईशान को मिलेगी टीम में जगह?

ईशान किशन ने अपने पहले मैच में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें अगले क्रम में नीचे धकेल दिया गया, और फिर चौथे टी 20 आई से बाहर कर दिया गया. केएल राहुल के फार्म को देखते हुए उन्हें ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है.

मुख्य बातें

IND vs ENG 5th T20i LIVE Score: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. आज खेले जाने वाले सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं. पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर हैं. आज होने वाले मैच में सबकी निगाहें इस बात पर भी टिकीं हैं कि भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरता हैं. भारत और इंग्लैंड के पांचवे टी20 के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >