IND vs ENG 5th T20I: ‘कन्कशन सब’ के बाद राणा को फुल मौका, सूर्या ब्रिगेड में शमी की वापसी, मुंबई में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच आज रविवार को मुंबई में आखिरी टी20 मैच मुंबई में खेला जाएगा. इस मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है.

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड पांच टी20 मैचों की सीरीज का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. दोनों टीमों के बीच चार टी20 मैच हो चुके हैं, जिसमें भारत तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त ले चुका है. कोलकाता और चेन्नई में खेले गए पहले और दूसरे मैच में भारत ने क्रमशः 7 विकेट और 2 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं तीसरा टी20 मैच इंग्लैंड ने 26 रन से जीता. पुणे में खेले गए चौथे टी20 में भारत ने वापसी करते हुए 15 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में भारत द्वारा कन्कशन रिप्लेसमेंट के चयन को लेकर कुछ विवाद हुआ था. ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया गया, क्योंकि बल्लेबाजी करते समय उनके सिर में चोट लग गई थी और राणा ने अपने पहले टी20 मैच में जबरस्त आंकड़े 3/33 के साथ पूरा मैच पलट दिया. 

इंग्लैंड आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा भारत के राणा को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने जाने से नाखुश था, क्योंकि भारत के पास लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के रूप में रमनदीप सिंह बेहतर विकल्प थे. बहरहाल भारत ने चौथे टी20 में हार्दिक पांड्या (53) और शिवम दुबे (53) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 181/9 का स्कोर बनाया. इस बीच, साकिब महमूद ने मेहमान टीम के लिए तीन बार और जेमी ओवरटन ने दो विकेट लिए. 182 रनों का पीछा करते हुए, हैरी ब्रूक (51) के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर आउट हो गई. वहीं भारत की गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और राणा ने क्रमशः तीन-तीन विकेट चटकाए. अब पांचवें टी20 मैच के लिए दोनों टीमें फिर मैदान पर होंगी. आइये जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

पांचवें टी20I में, संजू सैमसन के एक बार फिर अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद है. सैमसन खराब बल्लेबाजी फॉर्म में हैं और पिछले मैच में तीन गेंदों पर केवल एक रन बना सके थे. अपने सलामी जोड़ीदार के विपरीत, अभिषेक अच्छी फॉर्म में हैं और मौजूदा सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 197.26 की स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए हैं और 17 चौके और नौ छक्के भी लगाए हैं.

मध्यक्रम में कैसी रहेगी टीम इंडिया

चौथे मैच में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव शून्य पर आउट हो गए. तिलक पहली गेंद पर आउट हो गए और कप्तान सूर्यकुमार ने सिर्फ चार गेंदें खेलीं. उम्मीद है कि वे अपना स्थान बनाए रखेंगे और क्रम में तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. पिछले मैच में रिंकू सिंह ने 26 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली थी, जिसमें चार चौके और एक छक्का भी लगाया था. उम्मीद है कि वे अपना स्थान बनाए रखेंगे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, उनके बाद दुबे और पांड्या होंगे, जो पिछले मैच में अहम रहे थे. दुबे को उनके तेज अर्धशतक (34 गेंदों में 53 रन) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

शिवम दुबे के कन्कशन की घटना से पांचवें टी20 मैच में उनकी भागीदारी पर सवालिया निशान लग गया है. भारत रमनदीप सिंह को चुन सकता है, जो दुबे की तरह ही बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं. चौथे टी20आई की तरह ही भारत हर्षित राणा को चुन सकता है.

अक्षर पटेल बल्लेबाजी क्रम में हार्दिक के बाद आखिरी ऑलराउंडर होंगे. वे चार गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हो गए. इस बीच, पुछल्ले बल्लेबाजों में अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती शामिल होंगे. अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जो चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद भारतीय टीम में वापस आए हैं, अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकते हैं.

इंग्लैंड टीम में क्या बदलाव हो सकता है?

वहीं इंग्लैंड की बात करें तो सीरीज का भाग्य पहले ही तय हो चुका है, इसलिए जोफ्रा आर्चर को मेहमान टीम आराम दे सकती है, क्योंकि उन्होंने अब तक सभी चार टी20आई खेले हैं. उनकी जगह इंग्लैंड थिंक टैंक गस एटकिंसन को शामिल कर सकता है.

IND vs ENG 5th T20I के लिए संभावित XI

5वें T20I के लिए भारत की संभावित XI:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे / रमनदीप सिंह / हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह / मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

5वें T20I के लिए इंग्लैंड की संभावित XI:

फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर/गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद

जम्मू-कश्मीर के कोच ने लगाया ‘पिच फिक्सिंग’ का आरोप, रणजी मैच में हुआ बड़ा बखेड़ा

आखिरी टी20 में बल्लेबाजों का रहेगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे धमाल, जानें मुंबई की पिच और मौसम की पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >