IND vs ENG 2nd Test: बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा फायदा? एजबैस्टन की पिच रहेगी ऐसी; क्रिस वोक्स ने बताया

IND vs ENG 2nd Test Edgbaston Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबैस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा, जहां पिच की भूमिका अहम रहेगी. पहले टेस्ट में बल्लेबाजी हावी रही थी, लेकिन एजबैस्टन की पिच पर फिलहाल काफी घास दिखाई दी है. हालांकि मैच से पहले टॉस तक घास काटी जा सकती है, जिससे पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो सकती है.

IND vs ENG 2nd Test Edgbaston Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा मैच आज 2 जुलाई से एजबैस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने लीड्स में शानदार बल्लेबाजी की थी. हालांकि पांच शतक और दोनों पारियों को मिलाकर 835 रन बनाने के बावजूद भारत को हार झेलनी पड़ी थी. लीड्स की पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद रही है, ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में पिच कैसी रहेगी, इस पर ध्यान देना जरूरी हो गया है. क्योंकि इसी हिसाब से भारत अपनी रणनीति तय करेगा. एजबेस्टन की पिच पर दूसरे टेस्ट से दो दिन पहले काफी घास है लेकिन यहां गर्मी जैसे हालात है और बुधवार को टॉस से पहले घास को काट दिया जाएगा. 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे अनुभवी सदस्य क्रिस वोक्स को भारत के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में रनों की बरसात के बाद एजबेस्टन में एक और बल्लेबाजी के लिए माकूल पिच की उम्मीद कर रहे हैं. वोक्स ने कहा, ‘‘हमने 20 विकेट (लीड्स में) लेने कर अच्छा प्रदर्शन किया. जब वे बल्ले से खेल में दबदबा बनाने लगे, तो हम खुद को मुकाबले में वापस लाने में कामयाब रहे. यह वास्तव में महत्वपूर्ण है और एक अच्छा कौशल है. मुझे यकीन है कि हम एक और ऐसी पिच पर खेलेंगे जो बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी.’’

मौसम के हिसाब से गेंदबाजों के लिए कठिन सप्ताह

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छे मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए यह गेंदबाजों के लिए एक और कठिन सप्ताह हो सकता है. हम स्पष्ट रूप से उन चीजों को देखेंगे जो हमने पिछले सप्ताह अच्छी तरह से की थी और उन चीजों को ठीक करने की कोशिश करेंगे जो हमने इस सप्ताह इतनी अच्छी तरह से नहीं कर सके थे.’’ 36 साल के तेज गेंदबाज हरफनमौला को हालांकि लीड्स में एक ही विकेट मिला था लेकिन मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

58 टेस्ट मैच खेल चुके वोक्स ने कहा, ‘‘मैंने इंग्लैंड के लिए जिमी (जेम्स एंडरसन) और ब्रॉडी (स्टुअर्ट ब्रॉड) के साथ बहुत से मैच खेले हैं. उनके बिना खेलना अलग तरह का अनुभव है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए भी एक बढ़िया अवसर है और युवा खिलाड़ियों को थोड़ा ज्ञान देना अच्छा है, जिन्होंने बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. मैं उनसे सीख भी रहा हूं.’’

IND vs ENG 2nd Test के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर.

IND vs ENG सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

दो गेंदों में क्लीन बोल्ड हुए श्रेयस अय्यर, तो खुशी से उछल पड़ीं मां, वायरल हुआ वीडियो

IND vs ENG 2nd Test मैच जीतने के लिए शुभमन गिल को क्या करना चाहिए? रवि शास्त्री ने दी ये सलाह

OMG लौट आए स्टेन और वार्न! उसी तेजी और टर्न से उड़े स्टंप्स-बिखरी गिल्लियां, गेंदों से बरपा कहर; विश्वास करना मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >