भारत के लिए बारिश बन गई विलेन! एजबेस्टन में इंग्लैंड की हुई चांदी, पूरे दिन का ऐसा है वेदर अपडेट

IND vs ENG 2nd Test Birmingham Weather: बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड ने चौथे दिन स्टंप्स तक 3 विकेट पर 72 रन बनाए, ओली पोप और हैरी ब्रुक क्रीज पर हैं. भारत जीत के करीब है, लेकिन बारिश उनकी राह में बाधा बन सकती है.

IND vs ENG 2nd Test 5th Day Weather Update: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच निर्णायक मोड़ पहुंच चुका है. भारत ने बर्मिंघम टेस्ट के चौथे दिन अपना दबदबा कायम रखते हुए दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 3 विकेट पर 72 रन बनाए. फिलहाल क्रीज पर ओली पोप 24 और हैरी ब्रुक 15 रन बनाकर टिके हुए हैं. भारत के लिए जीत की संभावना बन रही है, लेकिन बारिश भारत की जीत की राह में रोड़ा बन सकती है. (Edgbaston Rain Prediction)

यूके मौसम विभाग की मानें तो बर्मिंघम में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है. भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से 7:30 बजे तक बारिश की संभावना 50% से घटकर 30% तक रहने की उम्मीद है. हालांकि अच्छी खबर यह है कि शाम 8:30 बजे के बाद मौसम काफी हद तक साफ रहेगा और बारिश की आशंका 10% से भी कम रह जाएगी. वहीं, लंच के आसपास बादलों के मंडराने की भविष्यवाणी की गई है, जिससे रोशनी प्रभावित हो सकती है. क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने मैच पर अपडेट देते हुए कहा कि इंग्लैंड में बारिश हो रही है(भारतीय समयानुसार इंग्लैंड में 5.30 घंटे समय पीछे है). हालांकि यह समय के साथ घटेगा. (IND vs ENG 2nd Test 5th Day Birmingham Rain Forecast)

बर्मिंघम वेदर अपडेट (भारतीय समयानुसार) – बारिश की संभावना

दोपहर 2:30 बजे (स्थानीय सुबह 9 बजे) – बारिश की 70% संभावना, तापमान रहेगा 16°C

दोपहर 3:30 बजे – बारिश घटकर 50%, तापमान 16°C

शाम 4:30 बजे – आसमान थोड़ा साफ, बारिश की 40% संभावना, तापमान स्थिर

शाम 5:30 बजे – बारिश और घटकर 30%, तापमान 17°C

शाम 6:30 बजे – मौसम बेहतर, बारिश अब भी 30%, तापमान बढ़कर 18°C

शाम 7:30 बजे – राहतभरा समय, बारिश की संभावना 30%, तापमान 18°C

रात 8:30 बजे – लगभग साफ मौसम, बारिश महज 10%, तापमान स्थिर

रात 9:30 बजे – आसमान खुला, बारिश की संभावना 5% से भी कम, तापमान 18°C

रात 10:30 बजे – दिन का सबसे साफ वक्त, बारिश की कोई खास संभावना नहीं, तापमान 18°C

जीत की दहलीज पर भारतीय टीम

पहली पारी में भारत ने 587 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 407 रन पर ऑलआउट हो गई थी. टीम इंडिया की दूसरी पारी में कप्तान शुभमन गिल ने 161 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि केएल राहुल (55), ऋषभ पंत (65) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 69) ने भी अर्धशतक जमाए. भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 64 रन से की थी और अंत में 427 रन बनाकर पारी घोषित की. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए हैं. बर्मिंघम के इस मैदान पर भारत को अब तक कोई टेस्ट जीत नहीं मिली है, ऐसे में अगर कप्तान गिल की अगुवाई में टीम यह मुकाबला जीतती है, तो यह ऐतिहासिक जीत मानी जाएगी, लेकिन इसके लिए मौसम की मेहरबानी भी जरूरी होगी. 

स्पेशल फैन से मिलकर भावुक हुए यशस्वी, गिफ्ट में दिया साइन किया हुआ बैट, देखें वीडियो

बेन स्टोक्स और विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड टूटा, सरताज बने पंत की नजरें रोहित और सहवाग के कीर्तिमान पर

धोनी और रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड टूट गया, शुभमन गिल ने तो गजब का इतिहास रचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >