IND vs BAN: बांग्लादेश ने दूसरे वनडे में भारत को 5 रन से हराया, चोटिल रोहित शर्मा भी नहीं दिला पाये जीत

बांग्लादेश के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 266 रन ही बना पायी. कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये. रोहित ने अपने नाम के अनुरूप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाये.

बांग्लादेश ने शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गये दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 5 रन हरा दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी, लेकिन हासिल नहीं पायी.

चोटिल रोहित शर्मा भी भारत को नहीं दिला पाये जीत

बांग्लादेश के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 266 रन ही बना पायी. कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये. रोहित ने अपने नाम के अनुरूप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाये. रोहित ने केवल 28 गेंदों पर नाबाद 51 रन बना डाले, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके जमाये. लेकिन आखिरी गेंद पर जरूरी 6 रन नहीं बना पाये. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया था.

Also Read: IND vs BAN 2nd ODI: भारत को बड़ा झटका, फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा हुए चोटिल, स्केन के लिए अस्पताल गए

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए चाहिए थे 20 रन

दीपक चाहर के आउट होने के बाद रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आये. आते ही उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. हालांकि उन्हें इस दौरान दो बार जीवनदान भी मिला. बांग्लादेश के फील्डरों ने दो बार उनका कैच ड्रॉ‍प किया. 49वें ओवर में रोहित शर्मा ने टीम के लिए 20 रन बनाये. आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी. रोहित शर्मा स्ट्राइक पर थे. पहली गेंद पर रोहित चूक गये, दूसरी गेंद को उन्होंने चौके के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया. तीसरी गेंद पर भी रोहित ने चौका जमाया, लेकिन चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बन पाया. आखिरी दो गेंद पर जब इंडिया को 12 रन की जरूरत थी, तब रोहित ने पांचवीं गेंद पर छक्का जमाया और टीम की उम्मीदें बढ़ा दी. हालांकि आखिरी गेंद पर छक्का जड़ने से रोहित चूक गये और भारत को हार का सामना करना पड़ा.

भारत की ओर से तीन-तीन खिलाड़ियों ने जमाया अर्धशतक, फिर भी मिली हार

टीम इंडिया की ओर से तीन-तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक जमाया. श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 82 रन की पारी खेली. उसके बाद अक्षर पटेल ने 56 रन की पारी खेली. जबकि रोहित शर्मा 51 रन बनाकर नाबाद लौटे. विराट कोहली और शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की. लेकिन दोनों की जोड़ी कोई कमाल नहीं कर पायी. विराट 5 रन और धवन 8 रन बनाकर आउट हो गये. केवल 65 रन के स्कोर पर ही टीम इंडिया ने अपने टॉप के चार बल्लेबाजों का विकेट खो दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >