IND vs AUS: तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त…, सुनील गावस्कर ने गाने के साथ इस बल्लेबाज को दी बड़ी सलाह

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है. भारतीय टीम इस टेस्ट से पहले नेट्स पर लगातार पसीना बहा रही है. लेकिन एक खिलाड़ी जिससे टीम इंडिया को बड़ी उम्मीद थी, वह चल नहीं पा रहा है. अब सुनील गावस्कर ने उन्हें मस्त चीज बताते हुए सलाह दी है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैच हो चुके हैं. दोनों टीमें सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं. लेकिन इस सीरीज में जिस एक विकेटकीपर बल्लेबाज पर सबसे ज्यादा नजर थी वह नाकाम रहा है. ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन किया था. गाबा मैदान पर उनकी पारी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. ताजा सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उनके उसी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए खास तैयारी की बात की थी और लगता है उनका प्लान बेहतर काम कर रहा है. तीन टेस्ट मैचों ऋषभ के बल्ले से केवल 96 रन आए हैं. उनकी विफल पारियों को लेकर अब मैथ्यू हेडेन और सुनील गावस्कर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. 

हेडेन के कमेंट पर गावस्कर गुनगुनाए

सुनील गावस्कर ने कहा कि ऋषभ की बल्लेबाजी के दौरान एक एंगल से पैट कमिंस और हेजलवुड ने समस्या पैदा की है. चौथे टेस्ट में स्कॉट बोलैंड उनको प्रॉब्लम देंगे. लेकिन उनको इससे बचने के लिए सबसे जरूरी शुरुआती आधे घंटे खेल का सम्मान कीजिए. अगर भारत का स्कोर काफी ज्यादा तब वे अपना नैचुरल गेम खेलें, गावस्कर का इशारा तेज बल्लेबाजी को लेकर था. मैथ्यू हेडेन हालांकि ऋषभ की बल्लेबाजी के मुरीद दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि वह ‘विशिष्ट चीज’ हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है. उनको ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी चाहिए, ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में उनको कोई डर नहीं है. लेकिन ऐसा तभी करें, जब इसकी जरूरत हो. हेडेन के चीज वाले कमेंट पर गावस्कर ने कहा कि मुझे इनकी बात पर एक हिंदी गाना याद आ गया, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त… हेडेन ने इसका अर्थ पूछा तो गावस्कर ने कहा कि हां वह अलग चीज हैं. 

Rishabh pant.

शमी और सानिया की तस्वीर हुई वायरल, लेकिन सच्चाई कुछ और है, जानिए क्या है पूरा मामला

इस सीरीज में संघर्ष कर रहे हैं ऋषभ

ऋषभ पंत भारतीय टीम के मध्यक्रम की एक मजबूत कड़ी हैं. लेकिन ऋषभ पंत ने इस सीरीज में तीन टेस्ट मैचों की 5 पारियों में 37, 1, 21, 28 और 9 रन बनाए हैं. जबकि पिछली सीरीज में चार मैचों की 5 पारियों में 274 रन बनाकर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. इस बार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उन पर शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल ज्यादा किया, जिस पर ऋषभ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हालांकि कप्तान रोहित ने ऋषभ का बचाव करते हुए कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है. उन्होंने यहां सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं. उन्होंने भारत में रन बनाये हैं. वह अच्छी फॉर्म में हैं. अगर दो या तीन टेस्ट ऊपर-नीचे होते हैं तो बहुत ज्यादा सोचना सही नहीं है. ऋषभ जानता है कि उसे क्या करना है.

मेलबर्न में खेला जाएगा चौथा टेस्ट

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा. मेलबर्न में बॉक्सिंग डे के दिन होने वाले इस टेस्ट में टीम इंडिया अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी. तीन टेस्ट मैचों के बाद दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं. ऐसे में साल के आखिरी मैच में जीत के साथ विदाई भारतीय टीम की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की उम्मीदों को भी जिंदा रखेगी.

यह कोई वीडियो गेम नहीं…, बुमराह ने खोला राज, इस चीज को बताया अपनी सफलता का कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >