IND vs AUS: अपनी फॉर्म के लिए केएल राहुल को…, रोहित शर्मा पर बरसे संजय मांजरेकर

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने अपनी बैटिंग क्रम में बदलाव किया. केएल राहुल की जगह रोहित शर्मा ओपनिंग करते नजर आए. इस मामले पर संजय मांजरेकर ने कहा कि उनकी सोच बिल्कुल गलत है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 474 रन का बड़ा स्कोर बना लिया है. स्टीव स्मिथ ने अपनी शानदार फॉर्म का परिचय देते हुए भारत के खिलाफ रिकॉर्ड 11वां शतक बनाया. 475 रन के स्कोर का पीछा करने के लिए भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए केएल राहुल की जगह रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे, लेकिन वे यहां भी नाकाम रहे. इस पर संजय मांजरेकर ने रोहित को कहा कि उनकी सोच बिल्कुल गलत है. 

रोहित ने डिस्टर्ब कर दिया

केएल राहुल रोहित शर्मा के आउट होने के बाद दूसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे केएल राहुल को छेड़ते हुए नाथन लियोन ने कहा कि आपने क्या गलती की. आपको बैटिंग ऑर्डर में नीचे उतरना पड़ रहा है. 59 वर्षीय भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि वह जानते हैं, केएल अच्छा खेल लेते हैं, देखिए जब आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेलते हैं तो फिर बहुत सम्मान किया जाता है. राहुल इस सीरीज में भारत के सबसे बेस्ट बल्लेबाज रहे हैं, ओपनिंग करके उन्होंने रन बनाए हैं, उनको अपनी जगह से हटा दिया है ताकि रोहित शर्मा को मौका मिले फॉर्म में आने के लिए. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए मांजरेकर ने कहा, “यह बिल्कुल गलत सोच है. देखिए प्रेस कांफ्रेंस में रोहित ने कहा था कि वो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की पोजीशन को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते, लेकिन जब मैच की शुरुआत हुई तो बिल्कुल डिस्टर्ब किया है उन्होंने.”

केएल राहुल और रोहित शर्मा का सीरीज में अब तक का प्रदर्शन

आपको बता दें कि केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में अब तक चार टेस्ट में 259 रन बनाए हैं. उन्होंने सात पारियों में 26, 77, 37, 7, 84, 4 और इस मैच में 24 रन बनाए हैं. उनका प्रदर्शन सभी भारतीय बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन रहा है. उनको रिप्लेस करने वाले कप्तान रोहित इस सीरीज के पहले टेस्ट में नहीं खेले थे. लेकिन बाकी के दो मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह फ्लॉप रहा है. वे तीन मैचों की चार पारियों में केवल 22 रन बना पाए हैं. इस मैच में भी वे केवल 3 रन बना सके हैं. उनके निर्णयों पर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री भी सवाल उठा चुके हैं.

ऐसे होती है कप्तानी! रोहित शर्मा के निर्णय पर भड़के गावस्कर और रवि शास्त्री, गेंदबाजों को भी लताड़ा

चौथे टेस्ट का हाल

चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के स्कोर 311 रन से आगे खेलते हुए 163 रन जोड़े. स्टीव स्मिथ के टेस्ट क्रिकेट में कुल 34वें शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 474 रन बनाए. दूसरे दिन के दूसरे सेशन में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा केवल 3 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद केएल राहुल भी टीम इंडिया के 51 रन के कुल स्कोर पर 24 रन बनाकर आउट हो गए. शुरुआती झटका मिलने के बाद यशस्वी जायसवाल ने दो मैचों में विफल रहने के बाद वापसी करते हुए फिफ्टी जड़ी. उनके साथ विराट कोहली ने भी संभलकर बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया.

भारतीय टीम ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ विश्व क्रिकेट में हासिल की सबसे बड़ी उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >