IPL 2025 के बीच शुरू हो रही नई लीग, सुरेश रैना, हर्षल गिब्स और दिलशान जैसे दिग्गज होंगे शामिल

ILC 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है, जहां गुजरात, आरसीबी और पंजाब टॉप तीन में हैं, जबकि चौथा स्थान मुंबई और दिल्ली के बीच तय होगा. इस बीच 27 मई से इंटरकांटिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप शुरू हो रही है, जिसमें रैना, गिब्स और दिलशान जैसे दिग्गज उतरेंगे.

ILC 2025: फिलहाल भारत में आईपीएल 2025 चल रहा है. अब इस लीग में प्लेऑफ का समीकरण लगभग तय हो चुका है. गुजरात, आरसीबी और पंजाब अंतिम चार की टॉप तीन टीम हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला होगा. इस लीग का रोमांच अभी समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि इसका फाइनल 3 जून को होगा, इसी बीच 27 मई से इंटरकांटिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (ILC) शुरू हो रहा है. इस लीग में सुरेश रैना, हर्शेल गिब्स और तिलकरत्ने दिलशान जैसे खिलाड़ी भाग लेंगे.

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स आने वाले इंटरकॉंटिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (ILC) में अफ्रीकी लायंस की कप्तानी करेंगे. यह चैम्पीयन्शिप 27 मई से 5 जून तक शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा में खेली जाएगी. ILC की ओर से जारी एक प्रेस रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के बारे में बताते हुए मालिक कृष्णा शेट्टी ने कहा, “हम हर्शेल गिब्स का अफ्रीकी लायंस में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं. उनका विशाल अनुभव, जबरदस्त प्रतिस्पर्धात्मकता, और नेतृत्व न केवल मैदान पर हमारी टीम को मजबूत करेगा बल्कि पूरे अफ्रीका में उभरते खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा.” 

अफ्रीकी लायंस के बारे में बात करते हुए, इंटरकांटिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (ILC) के संस्थापक और निदेशक गौरव कमल ने कहा, “हम अफ्रीकी लायंस का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं. उनकी भागीदारी टूर्नामेंट में नई ऊर्जा और एक शक्तिशाली विरासत लाती है, जो फैंस को रोमांचक प्रदर्शन और क्रिकेटिंग महाद्वीपों के बीच एक गहरा रिश्ता बनाएगी.”

कौन-कौन से खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग लेंगे

इस लीग में सुरेश रैना एशियन किंग्स टीम का नेतृत्व करेंगे. एशियन किंग्स सितारों से सजी टीम उतारने वाली है  जिसमें सुरेश रैना, पूर्व श्रीलंकाई ओपनर तिलकरत्ने दिलशान और पूर्व अफगानिस्तान कप्तान असगर अफगान शामिल हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी इंटरकांटिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (ILC) में खेलते हुए दिखाई देंगे. 

इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के खिलाड़ी भाग लेते हुए दिखेंगे. इनमें दिलशान, पूर्व न्यूजीलैंड बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और पूर्व अफगानिस्तान कप्तान असगर अफगान के साथ पूर्व भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार और मनप्रीत गोनी भी इस टूर्नामेंट में इंडियन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. छह महाद्वीप, छह टीमें, और 18 मुकाबलों की रोमांचक क्रिकेट के साथ, ILC खेल की सीमाओं को एक नया नजरिया देने में सक्षम है.

ये टीमें लेंगी हिस्सा

इस चैंपियनशिप में छह टीमें हिस्सा लेंगी. अफ्रीकी लायंस, ट्रांस टाइटंस (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड), यूरो ग्लेडिएटर्स, अमेरिकन स्ट्राइकर्स, एशियन किंग्स और इंडियन वॉरियर्स. ये छह प्रतिष्ठित टीमें छह वैश्विक क्षेत्रों को दर्शाएंगी.

रिपोर्ट- ऋषिका पोद्दार.

मैदान पर माही, स्टैंड्स में धोनी! हमशक्ल को देख हैरान हुए लोग, कौन है कैप्टन कूल की तरह दिखने वाला शख्स?

IPL 2025 में राजस्थान का सफर खत्म,  संजू सैमसन ने कहीं आखिरी बातें, वैभव की तारीफ में बोले, उसके लिए…

CSK की दसवीं हार, शर्मनाक प्रदर्शन के लिए धोनी ने इन कारणों को ठहराया, दो खिलाड़ियों पर लुटाई तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >