लेंडल सिमंस और रामपॉल का कहर, वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर सेमीफाइनल में ली एंट्री

IML 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 29 रनों से मात दी. इस जीत के साथ कैरिबियाई टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. WI vs SA in International Masters League.

IML 2025: वेस्टइंडीज मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है. मंगलवार को रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज मास्टर्स (West Indies Masters) ने लेंडल सिमंस के शानदार शतक, ब्रायन लारा की अनुभवी पारी और रवि रामपॉल के घातक पांच विकेट के प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 29 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज मास्टर्स ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. WI vs SA.

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 200/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स (South Africa Masters) के आक्रमण का सामना करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. लेंडल सिमंस (108 रन), कप्तान ब्रायन लारा (29 रन) और चैडविक वाल्टन (नाबाद 38 रन) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाया. हालांकि, वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. ड्वेन स्मिथ (5) और विलियम पर्किन्स (5) जल्दी आउट हो गए थे. गार्नेट क्रुगर ने इन दोनों को पवेलियन भेजा. इसके बाद लेंडल सिमंस और ब्रायन लारा ने तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की मजबूत साझेदारी की. International Masters League.

लेंडल सिमंस (Lendl Simons) ने 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. दूसरी ओर, लारा ने अपने खास अंदाज में शॉट खेले. उन्होंने अल्वीरो पीटरसन की गेंद पर लगातार एक छक्का और एक चौका लगाकर अपनी लय दिखाई. सिमंस ने 54 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 13 चौके और 5 छक्के शामिल थे. सिमंस के शतक के बाद टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन मखाया एनटिनी ने सिमंस को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की वापसी कराई. सिमंस की 59 गेंदों की पारी के बाद लारा (Brian Lara) भी 34 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, चैडविक वाल्टन ने अंत तक शानदार बल्लेबाजी की और छह छक्कों की मदद से टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स की शुरुआत अच्छी रही. रिचर्ड लेवी ने 44 रन की तेज पारी खेली. जैक्स कैलिस और जैक्स रूडोल्फ ने 78 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इस दौरान खेल वेस्टइंडीज मास्टर्स के हाथ से फिसलता दिख रहा था. लेकिन लेंडल सिमंस ने रूडोल्फ (39) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की साझेदारी तोड़ दी. इसके बाद रवि रामपॉल ने अपने दूसरे स्पेल में खेल को पूरी तरह बदल दिया.

रामपॉल ने पांच गेंदों के भीतर कैलिस (45), फरहान बेहारदीन और डेन विलास के विकेट चटका दिए. उन्होंने हाशिम अमला (3) को भी पवेलियन भेजा. रामपॉल ने अपने अंतिम ओवर में रयान मैकलारेन का विकेट लेकर पांच विकेट पूरे किए. इस घातक गेंदबाजी के चलते दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स की पारी 171/8 पर सिमट गई और वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 29 रनों से मुकाबला जीत लिया. रामपॉल के अलावा लेंडल सिमंस और सुलेमान बेन ने भी 1-1 विकेट हासिल किए. 

इस हार के साथ दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स का सफर खत्म हो गया. वेस्टइंडीज मास्टर्स की इस जीत के हीरो लेंडल सिमंस और रवि रामपॉल रहे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. श्रीलंका और भारत 5 मैचों में 4 जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जबकि आज 12 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच में अगर कंगारू टीम जीत दर्ज करती है, तो उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा. इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं.

IML 2025- प्वाइंट्स टेबल

रैंकटीममैच जीत हार अंकनेट रन रेट (NRR)
1श्रीलंका मास्टर्स54181.400
2इंडिया मास्टर्स54181.036
3वेस्टइंडीज मास्टर्स53260.197
4ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स42242.631
5दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स5142-2.750
6इंग्लैंड मास्टर्स4040-2.335

रोहित शर्मा को लेकर वीरेंद्र सहवाग की तमन्ना, 2027 के विश्वकप को लेकर कह दी बड़ी बात

‘मिशन बदलापुर’ पर हैं रोहित शर्मा! रिकी पोंटिंग का बड़ा खुलासा, हिटमैन ने क्यों नहीं लिया संन्यास?

जमकर थिरके धोनी और रैना और ऋषभ पंत, संगीत सेरेमनी में दिग्गजों का डांस वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >