Women T20 Rankings: शैफाली वर्मा टॉप पर बरकरार, देखें स्मृति मंधाना और अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग

Women T20 Rankings में शैफाली वर्मा टॉप पर बरकरार और स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर पहुंची. ऑलराउंडरों की सूची में दीप्ति शर्मा 6ठे स्थान पर पहुंची, तो पूनम यादव 8वें स्थान पर बरकरार.

Women T20 Rankings: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा टॉप पर मौजूद हैं. जबकि उप कप्तान स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर पहुंच गयी हैं. शेफाली 759 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई हैं, तो मंधाना 716 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंची हैं.

इधर न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ऑलराउंडरों की सूची में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गई हैं. ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (744) दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. जबकि भारतीय टी20 टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना (716) तीसरे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग 709 अंक के साथ चौथे जबकि सोफी एक स्थान के फायदे से 689 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

Also Read: T20 WC : शोएब अख्तर ने मिस्बाह और यूनिस को बताया भगोड़ा, कर दी तालिबान के साथ तुलना

गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के केवल दो गेंदबाज ही हैं. जिसमें 6ठे स्थान पर दीप्ति शर्मा 703 अंकों के साथ 6ठे स्थान पर पहुंच गयी हैं, जबकि पूनम यादव 670 अंकों के साथ 8वें स्थान पर बनी हुई हैं.

सोफी ने होव में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी चटकाए. इस प्रदर्शन की बदौलत वह ऑलराउंडरों की सूची में भी एक स्थान के फायदे से इंग्लैंड की नताली स्किवर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं.

ऑलराउंडरों की सूची में भारत की दीप्ति शर्मा, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को भी एक-एक स्थान का फायदा हुआ है और ये क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं.

वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर तीन स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गई हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली तीन स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गई है. गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की मेगान शुट दो स्थान चढ़कर दूसरे स्थान पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया की ही जेस योनासेन भी एक स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं. भारत की दीप्ति शर्मा भी छठे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि पूनम यादव आठवें स्थान पर बरकरार हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली हेली मैथ्यूज सात स्थान की छलांग के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 15 में पहुंच गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >