ICC ने क्रिकेट नियमों में किया बदलाव, अगले महीने से ही होंगे लागू, भारत-इंग्लैंड सीरीज में भी पड़ेगा असर

ICC Changes Rule in ODI and Test Cricket: आईसीसी अगले महीने से नए नियम लागू करेगा, जिसमें वनडे में एक ही गेंद से पूरी पारी खेलने का नियम वापस लाया जाएगा. साथ ही कंकशन सब्स्टीट्यूट, बाउंड्री कैच और DRS से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए जाएंगे.

ICC to implement New Rules in Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कुछ बड़े बदलावों को लागू करने जा रहा है. अगले महीने से आईसीसी नए प्लेइंग कंडीशंस को लागू करने जा रही है, जिसमें वनडे में दोबारा एक गेंद के इस्तेमाल की वापसी भी शामिल है. सदस्यों को भेजे एक संदेश में ICC ने बताया कि संशोधित प्लेइंग कंडीशंस जून से टेस्ट मैचों में और जुलाई से अंतरराष्ट्रीय वाइट बॉल मैचों में तुरंत प्रभाव से लागू होंगे. कंकशन रिप्लेसमेंट नियमों में बदलाव होंगे, इसके अलावा बाउंड्री लाइन कैच और DRS से जुड़े क्लॉज में भी हल्के बदलाव किए जाएंगे.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक संभावित बदलाव का खास महत्व का फैसला है कि वनडे में दूसरी गेंद को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा. इस समय एकदिवसीय प्रारूप के 50 ओवर के मैच में हर पारी में दो नई गेंदों का इस्तेमाल होता है. संशोधित प्लेइंग कंडीशंस के अनुसार, शुरुआत में दो गेंदों का उपयोग किया जाएगा लेकिन मैच का अंत एक ही गेंद से होगा. ICC ने सभी बोर्ड्स को संदेश भेजा है, जिसमें सदस्यों को बताया, “ओवर 1 से 34 तक दो नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा. 34वां ओवर समाप्त होने के बाद और 35वें ओवर की शुरुआत से पहले, फील्डिंग टीम दोनों में से एक गेंद को चुनेगी जो ओवर 35 से 50 तक दोनों छोर से उपयोग की जाएगी (जब तक उसे बदलने की आवश्यकता न हो).” इसके साथ ही, “अगर मैच की पहली पारी शुरू होने से पहले उसे 25 ओवर या उससे कम का कर दिया जाता है, तो हर टीम को अपनी पारी के लिए केवल एक नई गेंद दी जाएगी.

ICC ने कहा कि कुछ मौजूदा प्लेइंग कंडीशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उन्हें विस्तार से बताया गया है. जैसे- “किसी भी समय गेंद को बदलने की स्थिति में वही गेंद दी जाएगी जो बदली जाने वाली गेंद की स्थिति के समान हो. ध्यान दें कि जो गेंद ओवर 35 से 50 तक उपयोग नहीं की जाएगी, उसे रिप्लेसमेंट बॉल के स्टॉक में शामिल कर दिया जाएगा.”

चोटिल खिलाड़ियों के बदलाव पर नए नियम

इसके साथ ही कंकशन नियमों में भी कुछ बदलाव होंगे. अब टीमों को मैच शुरू होने से पहले मैच रेफरी को पांच कंकशन रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के नाम देने होंगे. इनमें एक विकेटकीपर, एक बल्लेबाज, एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर शामिल होंगे. ICC ने कहा, “अगर किसी दुर्लभ परिस्थिति में कोई रिप्लेसमेंट खिलाड़ी भी कंकशन का शिकार होता है और उसे भी बदला जाना जरूरी हो, तो मैच रेफरी उस स्थिति को संभालेंगे और पांच नामित रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के बाहर से किसी को चुनने की अनुमति देंगे. इस स्थिति में पहले से लागू ‘लाइक-फॉर-लाइक’ नियम लागू रहेंगे.”

आईसीसी आने वाले समय में बाउंड्री लाइन कैच और डीआरएस प्रोटोकॉल में भी बदलाव की सोच रहा है. अपने सदस्यों को उसने बताया है कि इससे जुड़े नियमों में बदलाव की जानकारी बाद में दी जाएगी.

आईसीसी ने कहा कि मौजूदा नियम 11 जून से लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में लागू रहेंगे. नए प्लेइंग कंडीशंस अगले WTC चक्र से लागू होंगे. यानी ये नियम 17 जून से गॉल में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच शुरू होने वाले पहले टेस्ट से प्रभावी होंगे और भारत-इंग्लैंड सीरीज में भी इन बदले हुए नियमों का असर पड़ेगा. 

वहीं वाइट बॉल क्रिकेट के बदलाव भी श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सीरीज से लागू होंगे. वनडे प्लेइंग कंडीशंस 2 जुलाई को कोलंबो में शुरू होने वाले पहले वनडे से प्रभावी होंगे और T20I में ये बदलाव 10 जुलाई से लागू होंगे.

पहले ऐसा माना जा रहा था कि इन प्रस्तावित बदलावों को एक वर्किंग ग्रुप के पास भेजा जाएगा, लेकिन अब यह स्पष्ट हुआ है कि आईसीसी की चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) ने इन बदलावों को मंजूरी दे दी है. हालांकि यह वर्किंग ग्रुप अभी बनना बाकी है. इस वर्किंग ग्रुप की जिम्मेदारी होगी, वह यह तय करेगा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप को T20, 50 ओवर या हाइब्रिड फॉर्मेट में खेला जाए. यह वर्किंग ग्रुप जुलाई 17-20 को सिंगापुर में होने वाले वार्षिक सम्मेलन से पहले गठित किया जाएगा.

ईगो क्लैश! हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच क्या चल रहा है? टॉस और विकेट पर ये कैसा व्यवहार

एलिमिनेटर में धुआंधार पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, कहा- ये हुआ होता तो अच्छा लगता

IPL 2025 एलिमिनेटर जीतने के बाद गदगद हार्दिक पांड्या, बुमराह को लक्जरी बताते हुए इससे की तुलना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >