करियर की सर्वोच्च रेटिंग पर पहुंचीं स्मृति मंधाना, ‘क्वीन ऑफ बैटर्स’ बनने से बस इतने अंक दूर

ICC T20I Rankings Smriti Mandhana Reached in Top 3: भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 112 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली, जिससे भारत को 97 रन से जीत मिली. अब उनके 771 रेटिंग अंक हैं, जो उनके करियर की अब तक की सबसे ऊंची रैंकिंग है.

ICC T20I Rankings Smriti Mandhana Reached in Top 3: मंगलवार को आईसीसी ने महिलाओं की टी20 रैंकिंग जारी की. भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार को आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं. वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 की शृंखला के पहले मैच में शतक लगाया था. उस मैच में उन्होंने चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी भी की थी. मंधाना ने 62 गेंद में 15 चौकों और तीन छक्कों के साथ 112 रन बनाये थे जिसकी मदद से भारत ने 97 रन से जीत दर्ज की. मंधाना के अब 771 रेटिंग अंक है जो उनके कैरियर में सर्वोच्च हैं. 

रैंकिंग में इस समय सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं, जिनके 794 अंक हैं. मंधाना और मूनी के बीच 23 अंकों का फासला है. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अभी चार मैच और खेलने हैं, ऐसे में मंधाना टॉप पर भी पहुंच सकती हैं. वहीं वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दूसरे स्थान पर हैं. उनके 774 अंक हैं और वे मंधाना से केवल 3 अंक आगे हैं. मंधाना एकदिवसीय रैंकिंग में पहले से ही टॉप पर हैं. वनडे रैंकिंग में 727 अंकों के साथ मंधाना साउथ अफ्रीकी लौरा वॉलवार्ट से 2 अंक आगे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम हर जीत के बाद निभाती है एक खास रस्म, 55 साल से जारी जश्न को मिला नया वारिस

अन्य भारतीय बैटर्स की रैंकिंग

मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शतक लगाया था. अब वे भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली एकमात्र महिला बल्लेबाज बन गई हैं. इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप 10 में मंधाना एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं. वहीं भारत की शेफाली वर्मा एक पायदान चढकर 13वें पहुंच गई हैं. शेफाली की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. उन्होंने पहले मैच में 22 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली थी. जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 वें नंबर पर हैं. ऋचा घोष 25वें स्थान पर हैं, जबकि दीप्ति शर्मा 30वें स्थान पर हैं जबकि हरलीन देओल 86वें स्थान पर है. 

रैंकिंग में टॉप पांच गेंदबाज

वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लौरेन बेल 727 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं. पाकिस्तानी स्पिनर सादियो इकबाल 746 अंकों के साथ शीर्ष पर है. वहीं भारत की दीप्ति शर्मा एक अंक के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई हैे. उनके 735 अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड 736 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

भारत में लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, इन 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे बड़े टीम स्कोर, भारत से आगे पाकिस्तान, श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की दुविधा, प्लेइंग XI में इस पर फंस रहा पेंच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >