ICC T20 Ranking: ICC T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में तिलक वर्मा का धमाका, नंबर तीन पर पहुंचे, टॉप 10 में तीन इंडियन

ICC T20 Ranking: आईसीसी ने बुधवार को ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग जारी किया है. जिसमें टॉप 10 तीन भारतीयों ने जगह बनाई है. हालांकि नंबर वन पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने कब्जा जमाया हुआ है.

ICC T20 Batting Ranking: भारत के तिलक वर्मा (Tilak Varma) बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग (T20 Batting Rankings) में एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर हैं जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे और सातवें स्थान पर बने हुए हैं.

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप तीन पर भारतीयों को कब्जा

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर दो और तीन पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा है. तिलक वर्मा 804 रेटिंग अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर मौजूद हमवतन अभिषेक शर्मा से पीछे हैं. अभिषेक के 829 अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं. हेड के 856 अंक हैं. भारत के सूर्यकुमार यादव एक स्थान के नुकसान से छठे स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल हैं. टॉप 10 में इंग्लैंड के दो और श्रीलंका के भी दो बल्लेबाज शामिल हैं. इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 791 अंकों के साथ नंबर चार और इंग्लैंड के ही जोस बटलर नंबर पांच पर मौजूद हैं. श्रीलंका के पथुम निस्सानका 7वें और कुसल परेरा 9वें नंबर पर मौजूद हैं.

गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में तीन भारतीय खिलाड़ी

गेंदबाजी रैंकिंग में चक्रवर्ती (706) और बिश्नोई (674) के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (653) भी शीर्ष 10 में शामिल भारतीय गेंदबाज हैं. इंग्लैंड के आदिल राशिद गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से दूसरे पायदान पर हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज पर इंग्लैंड की 3-0 की जीत के दौरान चार विकेट चटकाए. राशिद के 710 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रहे न्यूजीलैंड के जैकब डफी (723) से सिर्फ 13 अंक पीछे हैं. राशिद के टीम के साथी ब्राइडन कार्स दो मैच में दो विकेट की बदौलत 16 स्थान की छलांग लगाकर 52वें स्थान पर पहुंच गए.

ऑलराउंडर की सूची में हार्दिक पांड्या का दबदबा

आईसीसी टी20 ऑलराउंडरों की सूची में भारत के हार्दिक पांड्या का दबदबा कायम है. 252 अंकों के साथ पांड्या टॉप पर मौजूद हैं. ऑलराउंडर जेसन होल्डर ऑलराउंडर की सूची में 16 स्थान के फायदे से 26वें स्थान पर हैं. नंबर दो पर ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस हैं. जबकि नेपाल के दीपेन्द्र सिंह ऐरी नंबर तीन पर पहुंच गए हैं. अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ऑलराउंडरों की सूची में नंबर 5 पर मौजूद हैं.

46 गेंद में 84 रन की तूफानी पारी खेलने वाले बेन डकेट 16वें पायदान पर

अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 46 गेंद में 84 रन की तूफानी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट 48 स्थान के फायदे से 16वें पायदान पर हैं. शृंखला में नाबाद 35 और 34 रन की पारी खेलने वाले हैरी ब्रूक छठ स्थान के फायदे से संयुक्त 38वें स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप दो बार 40 रन से अधिक की पारियां खेलने के बाद 14 स्थान की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर हैं. अंतिम मैच में 45 गेंद में नाबार 79 रन की पारी खेलने वाले रोवमैन पावेल शीर्ष 20 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >