‘मैं होता तो शायद मुक्का…’, आकाश दीप-बेन डकेट सेंड ऑफ सीन पर रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

Ricky Ponting on Akash Deep Send Off to Ben Duckett: ओवल टेस्ट के दूसरे दिन आकाश दीप और बेन डकेट के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई. डकेट ने 38 गेंदों पर 43 रन ठोके, लेकिन जल्द ही आकाश दीप ने उन्हें आउट करते हुए कंधे पर हाथ रखकर सेंड-ऑफ दिया. इस नजारे पर डकेट तो शांत रहे, मगर कमेंट्री बॉक्स में बैठे रिकी पोंटिंग भड़क उठे.

Ricky Ponting on Akash Deep Send Off to Ben Duckett: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेन डकेट और आकाश दीप के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला. इंग्लैंड की पारी के दौरान डकेट ने आकाश दीप की गेंदों पर स्कूप शॉट लगाकर तेजी से रन बटोरे. बैजबॉल अंदाज में खेलते हुए उन्होंने 38 गेंदों पर 43 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. लेकिन इसके बाद कुछ ही गेंदों में आकाश दीप ने बेन डकेट का विकेट झटक दिया. इसके बाद उन्होंने डकेट के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सेंड ऑफ करते नजर आए. डकेट इस मौके पर तो शांत थे, लेकिन कमेंट्री बॉक्स में बैठे रिकी पोंटिंग जरूर उग्र नजर आए. 

आकाश दीप और डकेट ने इस मैच में भी अपनी जुबानी जंग को सीरीज के पहले मैचों से आगे बढ़ाया. डकेट ने आकाश दीप के खिलाफ दो शानदार स्कूप शॉट लगाकर चौके बटोरे और मजाक में कहा कि दीप उन्हें आउट नहीं कर सकते. लेकिन जैसे लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में हुआ था, आकाश दीप ने अंततः उसे आउट कर दिया. डकेट ने एक और स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को ग्लव्स से छुआ, जो सीधे विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई. जैसे ही डकेट पवेलियन लौटने लगा, आकाश दीप ने उसका कंधा पकड़ा और मुस्कुराया.

डकेट ने कुछ कहा तो नहीं, लेकिन भीतर ही भीतर वह नाराज दिखे. लंच ब्रेक के दौरान यह मामला पोंटिंग के पास पहुंचा. स्काई स्पोर्ट्स प्रेजेंटर इयान वॉर्ड ने पोंटिंग से कहा, “मुझे कुछ ऐसे बल्लेबाज याद आ रहे हैं जो इस तरह की बात को बर्दाश्त नहीं करते और मैं खासकर आपकी ओर देख रहा हूं. यह तो पोंटिंग का राइट हुक होता, है ना?” पोंटिंग ने जवाब दिया, “शायद हां, शायद.”

पोंटिंग ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की ऐसी प्रतिक्रिया रोज देखने को नहीं मिलती और उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें डकेट और भी ज्यादा पसंद आने लगा है, क्योंकि उसने इसका कोई उग्र जवाब नहीं दिया. पोंटिंग ने आगे कहा, “हालांकि जब मैंने यह देखा, तो मुझे लगा कि ये दोनों शायद दोस्त होंगे या पहले कहीं साथ खेल चुके होंगे. मुझे ऐसा कुछ पसंद है, लेकिन यह हर रोज नहीं देखने को मिलता, शायद लोकल पार्क के मैच में, लेकिन ऐसे टेस्ट मैच में नहीं जो इतनी तीव्रता से खेला जा रहा हो. मुझे बेन डकेट का खेलने का अंदाज बहुत पसंद है. अब मुझे वह और भी अच्छा लगने लगा है, क्योंकि उसने इसका कोई पलटवार नहीं किया,” .

यह घटना इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छी नहीं लगी. इंग्लैंड के सहायक कोच और पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी मार्कस ट्रेस्कोथिक ने आकाश दीप की इस हरकत को ‘अजीब’ बताया और कहा कि वह काउंटी क्रिकेट में कई अच्छे खिलाड़ियों को जानते हैं जो इस पर भारतीय खिलाड़ी को कोहनी मारकर जवाब देते.

ये भी पढ़ें:-

शापित है केएल राहुल का विकेट! जिसने भी किया आउट, चोटिल होकर अगले मैच से हुआ बाहर

हैरी ब्रुक बने ऋषभ पंत तो खिलखिला पड़ीं लड़कियां, क्रीज पर मचाई ऐसी कूद-फांद, देखें वीडियो

क्या एशिया कप में खेलेंगे बुमराह? जस्सी को लेकर गंभीर-अगरकर की बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >