‘मैं साइन नहीं कर रहा’, ICC के इस नियम पर भड़के बेन स्टोक्स, उठाए सवाल और कर डाली बदलाव की मांग

Ben Stokes on Slow Over Rate Rule: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ICC के ओवर रेट जुर्माने पर नाराजगी जताते हुए नियमों की समीक्षा की मांग की है. भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण इंग्लैंड के दो WTC अंक काटे गए, जिससे कुल अंक 22 रह गए. स्टोक्स ने कहा कि वह फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे और अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से नियम बदलने चाहिए.

Ben Stokes on Slow Over Rate Rule: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा ओवर रेट को लेकर लगाए जा रहे जुर्मानों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस नियम की समीक्षा की मांग की है. स्टोक्स भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में ओवर रेट के चलते उनकी टीम से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दो अंक काटे जाने से नाखुश हैं. इंग्लैंड ने यह मैच जीत लिया था, लेकिन अंक कटने के कारण उनके कुल WTC अंक घटकर 22 रह गए. स्टोक्स ने चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वह ओवर रेट से जुड़ी कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं. स्टोक्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दुनिया भर की अलग-अलग परिस्थितियों को देखते हुए ओवर गति के मौजूदा नियमों की समीक्षा करनी चाहिए.

स्टोक्स ने मंगलवार को चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मैं फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा हूं. ओवर गति ऐसी चीज नहीं है जिसकी मुझे चिंता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जानबूझकर गति धीमी कर रहा हूं. मैं इससे जुड़ी निराशा को समझता हूं लेकिन मुझे सच में लगता है कि इसके तरीके पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप एक ही नियम एशिया और दूसरी जगहों के लिए नहीं रख सकते हैं. एशिया में स्पिन गेंदबाज लगभग 70 प्रतिशत ओवर डालते है. न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में 70-80 प्रतिशत ओवर तेज गेंदबाज डालते हैं. यह तो सामान्य ज्ञान है कि स्पिनर को ओवर डालने में कम समय लगता है. ऐसे में आपको विभिन्न महाद्वीपों में ओवर रेट के समय को बदलने पर विचार करना चाहिए.’’

स्टोक्स का मानना है कि कई बार खेल की गति धीमी करने की जरूरत होती है और इसका असर ओवर रेट पर भी पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों से ओवर रेट में गिरावट आई है. मुझे आश्चर्य है कि क्या यह रन गति के बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है. गेंद अक्सर बाउंड्री के पार जा रही है. इसमें जाहिर तौर पर काफी ज्यादा समय लगेगा.’’

स्टोक्स ने कहा कि स्पिन गेंदबाज के चोटिल होने से भी ओवर रेट का मामला गड़बड़ा जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘बशीर (शोएब बशीर) को चोट लगी थी, जो एक स्पिनर हैं. इसलिए हम पांचवें दिन अपने स्पिनर का उतना उपयोग नहीं कर पाए जितना हम चाहते थे.  हमें पूरे दिन लगभग तेज गेंदबाजी करनी पड़ी. यह स्पष्ट है कि इससे ओवर रेट की गति कम होगी. खेल में ऐसे भी दौर होते हैं जहां आप हर चीज़ को धीमा करने की कोशिश करते हैं. कई बार यह रणनीतिक कारणों से होता है.’’

स्टोक्स ने आगे कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इतनी सारी चीजें हैं जो आपकी ओवर-रेट को प्रभावित करती हैं, कि यह इतना आसान नहीं हो सकता कि ‘यह समय है, आपको यह करना है’ क्योंकि आप क्रिकेट की गुणवत्ता को शीर्ष बनाए रखना चाहते हैं.’’

इन्हें भी पढ़ें:-

रवि शास्त्री ने चुने इंडियन क्रिकेट के ऑल टाइम ग्रेटेस्ट प्लेयर, दिग्गजों की लिस्ट में इसको बताया नंबर वन

लिटन दास की अगुवाई में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ढेर हुई पाकिस्तान को हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज

Video: एबी डिविलियर्स का जवाब नहीं! बाउंड्री से 1 इंच पहले फिसलते हुए पकड़ा स्पाइडरमैन कैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >