विराट कोहली को भारत रत्न से सम्मानित करो, मिस्टर आईपीएल ने भारत सरकार से की मांग

Honour Virat Kohli with Bharat Ratna Suresh Raina demands: विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया. विराट ने इस फॉर्मेट को अपने 14 साल दिए. उन्होंने अपने क्रिकेट से भारत को असंख्य खुशनुमा लम्हे दिए और न जाने कितने ही रिकॉर्ड बनाए. उनकी उपलब्धियों को सही सम्मान देने के लिए सुरेश रैना ने सरकार से विराट को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है.

Honour Virat Kohli with Bharat Ratna Suresh Raina demands: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा 12 मई को कर दी. उन्होंने भारत के लिए कुल 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 46.85 की औसत से, 30 शतक और 31 अर्धशतक के साथ 9230 रन बनाए. उनकी क्रिकेट की उपलब्धियां इतनी बड़ी हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी उनके फैंस इस निर्णय को बदलने की मांग कर रहे हैं. हाल ही में रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की, जिसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके सम्मान में वानखेड़े स्टेडियम में, उनके नाम के स्टैड का नामकरण किया. अब विराट के लिए भी सम्मान की मांग उठ रही है. भारत के पूर्व क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल ने विराट की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए भारत सरकार से उन्हें ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है.  

भारतीय खेलों के इतिहास में अब तक केवल एक ही खिलाड़ी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है और वह हैं सचिन तेंदुलकर. महान बल्लेबाज सचिन के नाम की सिफारिश फरवरी 2014 में यह सम्मान प्रदान किया था. आज तक किसी अन्य खिलाड़ी को यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान नहीं मिला है. अब सुरेश रैना ने विराट कोहली को भारत रत्न देने की मांग की है, ताकि भारतीय क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान मिल सके. स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में रैना ने कहा, “विराट कोहली ने जितनी उपलब्धियां हासिल की हैं, भारत और भारतीय क्रिकेट के लिए जो भी किया है, उसके लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए. भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए.”

रैना ने BCCI से यह भी आग्रह किया कि वह कोहली से बातचीत कर उनके लिए दिल्ली में एक रिटायरमेंट मैच आयोजित करे, जिसके वे हकदार हैं. उन्होंने कहा, “मुझे यह भी लगता है कि उन्हें दिल्ली में रिटायरमेंट मैच मिलना चाहिए. उनके परिवार और कोच को वहां उनका समर्थन करने का मौका मिलता. उन्होंने देश के लिए इतना कुछ किया है, तो आपको उनसे संवाद करना चाहिए, क्योंकि वह एक विदाई मैच डिजर्व करते हैं.”

विराट कोहली की क्रिकेट की उपलब्धियां

विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडियन टीम की घोषणा से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया. 36 वर्षीय कोहली क्रिकेट से लंबे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इससे पहले विराट ने 2024 में टी20 विश्वकप जीतने के बाद, इसे भी अलविदा कह दिया था. अब वह केवल वनडे क्रिकेट खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था. विराट के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेंट मिलाकर 550 मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें उनके नाम पर 27,599 रन हैं. 2008 में अपना डेब्यू करने के बाद से विराट के नाम पर कुल 82 शतक भी हैं. 

संन्यास के बाद फैंस ने दिया ट्रिब्यूट

फिलहाल विराट आईपीएल में खेल रहे हैं. उनके टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद, शनिवार, 17 मई को वह पहली बार मैदान पर उतरते, लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया और केकेआर के खिलाफ मैच को रद्द करना पड़ा. उनके रिटायरमेंट के बाद फैंस ने इसके लिए काफी तैयारियां की थीं. शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे, जिन्होंने भारत की  सफेद टेस्ट जर्सी पहनकर कोहली को ट्रिब्यूट दिया. यह सीन उस क्रिकेटर के लिए बिल्कुल सटीक था, जिसने सफेद कपड़ों में खेले जाने वाले टेस्ट क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया.

विराट कोहली इंग्लैंड की इस टीम से खेलेंगे! संन्यास के बाद मिला शानदार ऑफर

IPL 2025 Playoff: 58 मैचों के बाद भी किसी को नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है सभी का समीकरण

Video: फैंस ही नहीं सफेद कबूतरों ने भी कोहली को दी बधाई, आसमान में दिखा गजब का नजारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >