मैच है या मजाक! 50 ओवर का मुकाबला केवल 5 गेंद में समाप्त, इस टीम ने विश्व क्रिकेट में मचाई सनसनी

Canada beats Argentina in 5 balls : कनाडा अंडर-19 ने आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप अमेरिका क्वालिफायर 2025 में अर्जेंटीना अंडर-19 को महज 23 रन पर ढेर कर दिया. 24 रन के लक्ष्य का पीछा कनाडा ने सिर्फ 5 गेंदों में करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की. 50 ओवर का यह मैच 295 गेंद शेष रहते खत्म हो गया, जो बेहद दुर्लभ नजारा रहा.

Canada beats Argentina in 5 balls : क्रिकेट के खेल में अक्सर एकतरफा मुकाबले और दबदबे वाली जीतें देखने को मिलती हैं. लेकिन कभी ऐसा हो जाए कि कोई टीम केवल 5 गेंद पर ही जीत जाए. जी हां केवल 50 ओवर का खेल 5 गेंद में ही खत्म हो गया (50 Over Match ends in 5 balls). ऐसा ही चौंका देने वाला नतीजा तब सामने आया जब कनाडा अंडर-19 टीम ने अर्जेंटीना अंडर-19 को हराया नहीं बल्कि रौंद दिया. यह मुकाबला रविवार को आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप अमेरिका क्वालिफायर 2025 के मैच नंबर 4 में हुआ.

अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के के परम वीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (ग्राउंड-2) में खेल गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने पहले बल्लेबाजी की. लेकिन कनाडा के गेंदबाजों के कहर के आगे सभी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. अर्जेंटीना अंडर-19 टीम को कनाडा अंडर-19 ने 19.4 ओवर में 23 रन पर ढेर कर दिया. अर्जेंटीना की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. सात बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए और टीम के कुल 23 रन में से सात रन अतिरिक्त के रूप में आए. कनाडा के गेंदबाज जगमिंदर पॉल ने कहर बरपाते हुए 5 ओवर में 3 मेडन डालकर 7 रन देकर 6 विकेट झटके.

वहीं 24 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा ने महज पांच गेंदों में ही 10 विकेट से मैच जीत लिया, जबकि 49.1 ओवर रहे. कनाडा की ओर से ओपनर धर्म पटेल ने एक रन लेकर पारी की शुरुआत की, जिसके बाद कप्तान युवराज समरा ने अगली चार गेंदों में चौके-छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया. अर्जेंटीना के फ्रांज बूर ने पांच गेंदें फेंकीं, जिनमें तीन वाइड के रूप में अतिरिक्त रन दिए, जबकि समरा ने उन पर दो चौके और दो छक्के जड़े. इस तरह कनाडा ने 295 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की.

बन जाता रिकॉर्ड अगर…

अगर इस मैच को यूथ वनडे का दर्जा प्राप्त होता तो कनाडा कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता था. यूथ वनडे में अब तक का न्यूनतम स्कोर 2004 अंडर-19 विश्व कप में स्कॉटलैंड का 22 रन है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना था. उस समय ऑस्ट्रेलिया ने 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था, जो इस फॉर्मेट में सबसे तेज चेज का रिकॉर्ड है.

शीर्ष पर रहने वाली टीम खेलेगी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

अमेरिका के अटलांटा में 7 से 17 अगस्त तक आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 अमेरिका रीजनल क्वालिफायर में अमेरिका के अलावा अर्जेंटीना, बरमूडा और कनाडा की टीमें हिस्सा ले रही हैं. यह डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जा रहा है, जिसमें एक-दूसरे से दो बार खेलेगी. इनमें से शीर्ष पर रहने वाली टीम नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए अमेरिका क्षेत्र की प्रतिनिधि बनेगी.

कहां, कब और कैसे होगा विश्वकप

आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जनवरी से फरवरी 2026 के बीच जिम्बाब्वे और नामीबिया में पांच स्थलों पर खेला जाएगा. इस बार इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा जाएगा. ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-6 चरण होगा, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें:-

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का खास प्लान, NCA में चल रही विशेष ट्रेनिंग, रोहित-विराट के संन्यास से है संबंध!

8 साल में 5 बच्चों का पिता बने रोनाल्डो ने की सगाई, इंगेजमेंट रिंग की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

सपनों की गाड़ी नहीं चला पाएंगे आकाश दीप, यूपी परिवहन निगम ने भेज दिया नोटिस, जानें क्या हुई गड़बड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >