Hasin Jahan Net Worth: शमी से अलग हो चुकीं हसीन जहां हैं करोड़ों की मालकिन, सोशल मीडिया पर करती हैं राज

Hasin Jahan Net Worth: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय सुर्खियों में हैं. मौलाना ने उनके रोजा न रखने पर विवादित बयान दे दिया है. शमी भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज हैं. उनका क्रिकेट करियर इस समय अपने चरम पर है. लेकिन पत्नी हसीन जहां के साथ विवाद के कारण उनका निजी जीवन परेशानियों से घिरा है. हम यहां आपको शमी से अलग हो चुकी, उनकी पत्नी हसीन जहां की कमाई के बारे में बताने वाले हैं.

Hasin Jahan Net Worth: मोहम्मद शमी से अलग हो चुकीं पत्नी हसीन जहां अपनी खूबसूरती के कारण काफी सुर्खियों में रहती हैं. शमी से अलग होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाया. जहां सोशल मीडिया में भी खासा एक्टिव रहती हैं. मीडियो रिपोर्ट के अनुसार हसीन जहां करोड़ों रुपये की मालकिन हैं.

कहां से होती है हसीन जहां की कमाई

हसीन जहां सोशल मीडिया में बहुत अधिक एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पेज पर उनके 309 हजार फॉलोअर्स हैं. फेसबुक में उनके 146 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि एक्स पर 4 हजार से अधिक लोग उनको फॉलो करते हैं. हसीन जहां की कमाई सोशल मीडिया से भी होती हैं. इसके अलावा वो मॉडलिंग और एक्टिंग से भी कमाई करती हैं.

Hasin jahan

मोहम्मद शमी भी देते हैं लाखों रुपये

हसीन जहां को अलग हो चुके पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी से भी गुजारा के रूप में लाखों रुपये मिलते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार शमी उन्हें हर महीने 1.3 लाख रुपये गुजारा भत्ता के रूप में देते हैं.

हसीन जहां और शमी के बीच क्या है विवाद

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. दोनों का मामला अदालत में चल रहा है. फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. लेकिन अभी तक कानूनी रूप से दोनों अलग नहीं हुए हैं. शमी और हसीन जहां की एक बेटी भी है. जिसका नाम आईरा शमी है. बड़ी बात ये है कि हसीन जहां शमी को सोशल मीडिया में फॉलो नहीं करती हैं, लेकिन उनकी बेटी अपने पिता शमी को सोशल मीडिया में फॉलो करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >