क्या हार्दिक ने तोड़ा BCCI का नियम? होटल में गर्लफ्रेंड संग वीडियो ने मचाई खलबली

Hardik Pandya Viral Video: सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम होटल के प्रतिबंधित एरिया में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ नजर आ रहे हैं. BCCI के नए नियमों के मुताबिक, टूर्नामेंट में पार्टनर को साथ रखने की मनाही है. अब फैंस बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं.

Hardik Pandya Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बीच सोशल मीडिया पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ टीम होटल में घूमते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के बाद अब बीसीसीआई (BCCI) के नियमों और उसके पालन पर सवाल उठने लगे हैं. 

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rushiii_12 नाम के एक यूजर ने हार्दिक पांड्या का यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तीन लाख 31 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. बता दे कि इस वीडियो में हार्दिक काफी सहज दिख रहे हैं और होटल के अंदर अपनी पार्टनर के साथ घूम रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए. 

क्या कहता है BCCI का नया नियम?

BCCI की नई पॉलिसी के मुताबिक, टूर्नामेंट या सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड (WAGs) को टीम होटल या बायो-बबल में रखने की इजाजत नहीं है. अगर कोई खिलाड़ी अपने परिवार या पार्टनर के साथ रहना चाहता है, तो उसे अपनी जेब से अलग होटल में इंतजाम करना होगा. नियम साफ तौर पर कहता है कि खिलाड़ियों के पार्टनर टीम के लिए तय किए गए प्रतिबंधित एरिया या होटल बबल में एंट्री नहीं ले सकते.

नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल बोर्ड की कार्यप्रणाली पर खड़ा हो रहा है. लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि जब नियम सबके लिए बराबर हैं, तो हार्दिक पांड्या टीम होटल के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कैसे नजर आ रहे हैं. क्या बीसीसीआई ने उन्हें कोई स्पेशल परमिशन दी है? अगर बोर्ड ने ऐसी कोई अनुमति नहीं दी है, तो फिर सुरक्षा और नियमों में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई. अभी तक इस मामले पर बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस इस बात को लेकर दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ का मानना है कि खिलाड़ियों की निजी लाइफ में दखल नहीं देना चाहिए, वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे अनुशासन का उल्लंघन मान रहे हैं. उनका कहना है कि अगर बोर्ड ने सख्त नियम बनाए हैं, तो उन्हें हर खिलाड़ी पर समान रूप से लागू करना चाहिए ताकि टीम के भीतर किसी भी तरह का भेदभाव न दिखे.

ये भी पढ़ें-

अकड़ रहा था उस्मान तारिक, ईशान ने ऐसा बोला कि सारी हेकड़ी निकल गई

प्वाइंट्स टेबल में बदलाव, ऑस्ट्रेलिया को झटका, T20 WC से बाहर होने की संभावना

वायरल: अभिषेक का वजन घटा, वीडियो में हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >