बहनों की कराई शादी, गिफ्ट में कार…, कोच के लिए पांड्या ब्रदर्स की गुरु दक्षिणा ने किया हैरान

Hardik Pandya and Krunal Pandya Support for their coach: पांड्या ब्रदर्स के बचपन के कोच ने बताया कि हार्दिक और क्रुणाल ने न सिर्फ बहन की शादी के लिए आर्थिक मदद दी, बल्कि इससे भी आगे बढ़कर उनका साथ दिया.

Hardik Pandya and Krunal Pandya Support for their coach: हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या मैदान पर जितने एग्रेसिव नजर आते हैं, मैदान के बाहर उनकी दरियदिली का अलग ही अंदाज है. आईपीएल 2025 के बाद से दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना समय काफी आराम में बिताया, लेकिन अब उनमें से एक ब्रदर हार्दिक मैदान पर लौट रहे हैं.  एशिया कप 2025 में हार्दिक एक्शन में नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होगी. टूर्नामेंट से पहले उन्होंने नया लुक अपनाते हुए अपने हेयरस्टाइल को बदला है. लेकिन इससे ज्यादा उनके उस एक्शन की तारीफ हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने बचपन के कोच की मदद की. पांड्या ब्रदर्स के बचपन के कोच ने बताया कि हार्दिक और क्रुणाल ने न सिर्फ बहन की शादी के लिए आर्थिक मदद दी, बल्कि इससे भी आगे बढ़कर उनका साथ दिया.

हार्दिक और क्रुणाल ने अपने बचपन के कोच की बहन की शादी सफलतापूर्वक कराने में अहम भूमिका निभाई थी. टीचर्स डे पर जितेंद्र कुमार ने खुलासा किया कि कैसे इन दोनों भाइयों ने मुश्किल हालात में उनकी आर्थिक मदद की. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्रुणाल और हार्दिक ने करीब 70–80 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी, ताकि उनकी बहन की शादी अच्छे से हो सके. 2018 की उस घटना को याद करते हुए कोच ने कहा कि भाइयों ने पहली बहन की शादी के लिए मदद की थी और दूसरी बहन की शादी (फरवरी 2024) के लिए 20 लाख रुपये देकर कार खरीदने में भी सहायता की.

उन्होंने कहा, “हार्दिक और क्रुणाल ने मेरी पहली बहन की शादी 2018 में सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए आर्थिक मदद की. यही नहीं, दूसरी बहन की शादी के दौरान कार खरीदने के लिए 20 लाख रुपये ट्रांसफर किए और कई अन्य उपहार भी दिए.” हार्दिक और क्रुणाल ने कोच की मां के बीमार होने पर भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया. उन्होंने कहा कि मेरी मां बीमार थी, तो हार्दिक ने कहा कि मेरे सारे पैसे ले लो, लेकिन मां का अच्छे से ईलाज करवाओ.

टीम इंडिया में डेब्यू के बाद कोच को कार गिफ्ट की

जितेंद्र ने आगे बताया कि हार्दिक ने उन्हें 2015-16 में टीम इंडिया के साथ पहला इंटरनेशनल टूर, भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद एक कार गिफ्ट की थी. उन्होंने कहा, “हार्दिक ने मुझे 5–6 लाख रुपये की कार गिफ्ट की, जबकि उस समय उनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी. मैं पहले हैरान रह गया और लेने को तैयार नहीं था. क्रुणाल ने भी मुझे समझाने की कोशिश की. आखिरकार हार्दिक ने कहा, ‘हम आपको सुरक्षा के लिए कार दे रहे हैं, ताकि आप बाइक चलाते समय किसी दुर्घटना का शिकार न हों.’ यह उनके अपने कोच के लिए आभार जताने का तरीका था, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे.”

संघर्ष से सफलता के मुकाम तक

हार्दिक और क्रुणाल की दरियादिली का ये अंदाज शायद इसी वजह से है, क्योंकि उन्होंने इसी तरह संघर्ष करते हुए यहां तक का सफर तय किया है. हाल ही में आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने खुलासा किया था कि हार्दिक और क्रुणाल ने मैगी खाकर 3 साल तक क्रिकेट खेला. 2015 में मुंबई इंडियंस के टैलेंट हंट टीम ने उनको ढूंढा और आज वे दोनों ही सुपर स्टार हैं. 

ये भी पढ़ें:-

युवराज से डरते थे एमएस धोनी क्योंकि… युवी के पिता योगराज ने फिर कैप्टन कूल पर बोला हमला

SA20 की नीलामी सूची में एक भी भारतीय क्यों नहीं चुना गया? लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने बताया कारण

अजिंक्य रहाणे ने चुने टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी, जो Asia Cup 2025 में डालेंगे सबसे ज्यादा प्रभाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >