IND vs PAK मैच रद्द होते ही मुसीबत में फंसे हरभजन सिंह, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Harbhajan Singh Trolled for Visiting Pakistani Restaurant: भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मुकाबला भारतीय खिलाड़ियों के बॉयकॉट के चलते रद्द हो गया. यह फैसला पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े सैन्य तनाव के मद्देनजर देश की भावना का सम्मान करते हुए लिया गया. हालांकि बॉयकॉट का हिस्सा रहे हरभजन सिंह उसी दिन मुसीबत में फंस गए.

Harbhajan Singh Trolled for Visiting Pakistani Restaurant: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला रद्द कर दिया गया. यह फैसला भारतीय खिलाड़ियों द्वारा मैच का बहिष्कार करने के बाद लिया गया. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था, जिसके बाद कुछ दिनों तक हालात युद्ध जैसे बन गए थे. बाद में पाकिस्तान की अपील पर भारत ने संघर्ष विराम का फैसला तो किया, लेकिन भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया. इस IND vs PAK मैच के बॉयकॉट में हरभजन सिंह भी शामिल थे. लेकिन इस ‘देशभक्ति पूर्ण कदम’ वाले दिन ही हरभजन एक नई मुश्किल में पड़ गए.  

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को बर्मिंघम में एक पाकिस्तानी रेस्टोरेंट में देखा गया. जिसके बाद हरभजन सिंह एक नए विवाद में घिर गए, सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. एक यूजर ने ट्वीट किया, “हरभजन सिंह ने भारत के समर्थन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला लिया. लेकिन कल रात वह पाकिस्तानी रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे, तब उनका समर्थन कहां था?” यह वाकया उस दिन हुआ, जब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते रद्द कर दिया गया.

इस रेस्टोरेंट का नाम लाल किला है. यूके गर्वर्मेंट की वेबसाइट पर इसके मालिकों में अब्दुल वहीद और मोहम्मद सईद का नाम आता है. हालांकि इसके ओनर्स के नाम से यह साफ नहीं हो रहा कि वे भारतीय हैं या पाकिस्तानी. वहीं हरभजन के इस रवैये पर दूसरे यूजर ने लिखा, “पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया, लेकिन डिनर वहीं किया. हरभजन सिंह से जवाब चाहिए.” इस ट्वीट में शाहिद अफरीदी को भी टैग किया गया.

दोनों देशों के दिग्गज ले रहे हैं हिस्सा

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में टीम इंडिया चैंपियंस की कप्तानी वर्ल्ड कप विजेता युवराज सिंह कर रहे हैं. टीम में शिखर धवन, हरभजन सिंह, यूसुफ और इरफान पठान, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और वरुण एरोन जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं पाकिस्तान टीम में शाहिद अफरीदी, यूनुस खान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, कामरान अकमल सहित कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही था, जो रद्द कर दिया गया. 

WCL आयोजकों ने अपने एक्स/ट्विटर अकाउंट पर बयान जारी करते हुए कहा कि इस मुकाबले का मकसद कुछ “खुशगवार यादों” को ताजा करना था, लेकिन हालात को देखते हुए मुकाबला रद्द करना पड़ा. आयोजकों ने अपने बयान में भारतीय खिलाड़ियों को हुई असहजता के लिए माफी भी मांगी और कहा कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी.

‘बड़ा अजीब लगता है…’, IND vs ENG ट्रॉफी का नाम देखकर हैरत में हैं जेम्स एंडरसन

WI vs AUS: खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही रोवमैन पॉवेल रच देंगे इतिहास

2028 ओलंपिक में नहीं होगा IND vs PAK! केवल 6 टीमों के चयन का ऐसा होगा तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >