भारतीय टीम में है दूसरा शेन वॉर्न, जिसे ग्रेग चैपल ने बताया वर्तमान क्रिकेट में कलाई का बेस्ट स्पिनर

Greg Chappell on Who is Best Wrist Spinner after Shane Warne: ग्रेग चैपल का मानना है कि भारत के पास शेन वॉर्न जैसा कलाई का गेंदबाज मौजूद है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत को गेंदबाजी में विविधता की कमी का नुकसान हुआ. चैपल ने भारत को दूसरे टेस्ट में दो गेंदबाजों को शामिल करने की सलाह दी है.

Greg Chappell on Who is Best Wrist Spinner after Shane Warne: शेन वॉर्न को दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक माना जाता है. वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. उनके नाम पर 708 विकेट दर्ज हैं. वर्तमान क्रिकेट में उनके जैसा गेंदबाज ढूंढना मुश्किल है. हालांकि उनके ही हमवतन और भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल का मानना है कि भारतीय टीम में दूसरा शेन वॉर्न मौजूद है. आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज ग्रेग चैपल का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत को गेंदबाजी आक्रमण में विविधता के अभाव का खामियाजा भुगतना पड़ा. उन्होंने कुलदीप यादव को शेन वॉर्न के बाद सर्वश्रेष्ठ कलाई का स्पिनर करार देते हुए उन्हें और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करने की सलाह दी.

भारत को पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड ने पांच विकेट से हराया. भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में आठ कैच टपकाये. चैपल ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के लिये अपने कॉलम में लिखा ,‘‘ हेडिंग्ले में फील्डिंग बहुत निराशाजनक थी लेकिन हार का यह अहम कारण नहीं था. भारत ने अपनी परेशानियां खुद खड़ी की थी. सबसे बड़ी गलती तो वह नो बॉल थी जिससे दूसरी पारी की शुरूआत में ही हैरी ब्रूक को जीवनदान मिला.’’

Kuldeep yadav. Image: x.

भारत के पास विकल्प नहीं था

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि भारत के सामने समस्या यह भी थी कि उसके दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर लगभग एक से ही थे. उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में विविधता का अभाव था. जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी तेज गेंदबाज एक जैसे ही थे. गेंदबाजी में बदलाव के तुरंत बाद विकेट गिरने का कारण यह होता है कि बल्लेबाज को ढलने में समय लगता है. लेकिन भारतीय टीम के पास यह विकल्प नहीं था.’’

OMG लौट आए स्टेन और वार्न! उसी तेजी और टर्न से उड़े स्टंप्स-बिखरी गिल्लियां, गेंदों से बरपा कहर; विश्वास करना मुश्किल

बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप को दें मौका

भारत के पूर्व कोच ने कहा, ‘‘बुमराह की गैर मौजूदगी में अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिलनी चाहिये. इसके साथ ही कुलदीप यादव को भी उतारना चाहिये जो शेन वॉर्न के बाद कलाई का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है.’’ भारत और इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के लिए एजबैस्टन में 2 जुलाई से उतरेंगे. पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से हार के बाद भारतीय टीम को अपने गेंदबाजी विभाग में काम करने की जरूरत है, क्योंकि पहले मैच में शीर्ष क्रम को आउट करने के बाद भारत इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने में नाकाम रहा था. 

IND vs ENG 2nd Test: बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा फायदा? एजबैस्टन की पिच रहेगी ऐसी; क्रिस वोक्स ने बताया

125 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक ही मैच में ट्रिपल सेंचुरी के साथ आए चार शतक, पहाड़-सा बना स्कोर

IND vs ENG 2nd Test मैच जीतने के लिए शुभमन गिल को क्या करना चाहिए? रवि शास्त्री ने दी ये सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >