IND vs PAK: पाकिस्तान की जीत के हीरो बाबर आजम का बैड ब्वॉय चेहरा फिर आया सामने, गर्लफ्रेंड ने लगाया गंभीर आरोप

बाबर आजम का बैड ब्वॉय वाली क्षवि भी एक बार फिर सामने आ गयी है. भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला जीतने के बाद बाबर की कथित गर्लफ्रेंड एक फिर से मीडिया के सामने आयीं और स्टार क्रिकेटर पर बड़ा आरोप लगाया.

T20 World Cup 2021 आईसीसी वर्ल्ड कप में 29 साल बाद भारत को हराने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इस समय सुर्खियों में छाये हुए हैं. हर ओर उनकी ही चर्चा हो रही है. कोई उन्हें आईकॉन बता रहा है, तो कोई उन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से बेस्ट बता रहा है.

इस बीच बाबर आजम का बैड ब्वॉय वाली क्षवि भी एक बार फिर सामने आ गयी है. भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला जीतने के बाद बाबर की कथित गर्लफ्रेंड एक फिर से मीडिया के सामने आयीं और स्टार क्रिकेटर पर बड़ा आरोप लगाया.

Also Read: IND vs PAK: बाबर आजम अगले 10 साल में तोड़ देंगे क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड, इंजमाम ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

हमीजा मुख्तार का दावा है कि बाबर आजम ने शादी का वादा करके 10 साल तक उनका यौन शोषण किया. बाद में शादी से इनकार चले गये.

Also Read: IND v PAK T20 WC: शाहीन अफरीदी के विकेटों ने दिया आत्मविश्वास, बाबर आजम ने बताया क्या थी रणनीति

पाकिस्तानी अखबार डेली पाकिस्तान के अनुसार हमीजा ने बाबर के खिलाफ पाकिस्तानी कोर्ट में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. हमीजा ने आरोप लगाया है कि विवाद खत्म करने के लिए बाबर के परिवार वालों ने उन्हें 20 लाख रुपये देने का ऑफर भी किया था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमीजा ने पवित्र कुरान को हाथ में लेकर कहा कि बाबर के साथ शादी करने के लिए वो 2011 में ही घर से भाग गयीं थीं. क्योंकि उनके परिवार वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे.

हमीजा ने आगे बताया कि बाबर आजम के चलते उन्होंने अपनी कार तक बेच दी और उन्हें 12 लाख रुपये दिये, लेकिन पैसे लेकर बाबर ने उनके साथ फ्रॉड किया.

हमीजा ने आरोप लगाया कि वो बाबर के दबाव में आकर गर्भपात कराया, क्योंकि बाबर उस बच्चे को स्वीकार नहीं करना चाहते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >