IND vs ENG 3rd Test के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान, चार साल बाद लौटा ये खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क

England Playing XI for IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लिश टीम में चार साल बाद जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है.

England Playing XI for IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड पुरुष टीम के चयन पैनल ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को इस मुकाबले के लिए जोश टंग की जगह टीम में शामिल किया गया है. 30 वर्षीय आर्चर की यह फरवरी 2021 के बाद टेस्ट टीम में वापसी है और वह अपना 14वां टेस्ट खेलेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. पहला मैच इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता. इसके बाद वापसी करते हुए भारत ने दूसरे टेस्ट में धमाका किया, जिसमें रविवार को एजबेस्टन टेस्ट 336 रन से जीतकर शानदार वापसी की थी.

आर्चर को दूसरे टेस्ट के लिए भी टीम के स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. हालंकि इस मैच में इंग्लिश टीम ने दबाव के तहत बदलाव का फैसला किया है. आर्चर काफी समय से कोहनी की समस्या से जूझ रहे हैं. आईपीएल में उन्होंने हिस्सा लिया था, लेकिन उसके बाद से लंबे फॉर्मेट में उन्होंने वापसी में काफी देरी की है. आर्चर के नाम पर 13 टेस्ट मैचों में 42 विकेट दर्ज हैं. उनके आने से भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है.

जोफ्रा के साथ भारतीय टीम में भी जसप्रीत बुमराह की भी वापसी तय है. कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट के बाद कहा था कि बुमराह निश्चित तौर पर टीम का हिस्सा होंगे. लॉर्ड्स में होने वाले मैच से पहले बुमराह नेट्स पर काफी पसीना बहाते भी नजर आ रहे हैं.

IND vs ENG 3rd Test के लिए इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर

आईपीएल में फेल, इंग्लैंड में पास, फिल साल्ट के बल्ले को ACU से मिली मंजूरी

फैब 4 में विराट कोहली की जगह लेने वाला आ गया, मार्क रामप्रकाश ने बताया उसका नाम

त्रिकोणीय सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट के कारण यह खिलाड़ी हुआ बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >