हैरी ब्रूक ने लपका ‘सुपरमैन’ कैच, हैरान बेन स्टोक्स को नहीं हुआ यकीन, देखें वीडियो

ENG vs ZIM Ben Stokes Reaction on Harry Brook Catch: इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी और 45 रन से जीत हासिल की. मैच में हैरी ब्रूक ने एक हाथ से जबरदस्त कैच पकड़ा, जिससे कप्तान बेन स्टोक्स भी दंग रह गए.

ENG vs ZIM Ben Stokes Reaction on Harry Brook Catch: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच चार दिवसीय टेस्ट मैच 22 मई से शुरू हुआ. भारत दौरे से पहले इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट की अपनी सारी तैयारियां दर्शाईं. एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी शैली- बैजबॉल का खुलकर प्रदर्शन करते हुए एक पारी औऱ 45 रन से जीत दर्ज की. इंग्लैंड की बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी और फील्डिंग भी लाजवाब दिखी. मैच के दौरान हैरी ब्रूक ने शनिवार को एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़कर अपनी जबरदस्त रिफ्लेक्स का प्रदर्शन किया. इसी समय इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के रिएक्शन भी ब्रूक के कैच पर हैरान दिखे.  

इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे के इस मैच का रोमांचक पल दूसरी पारी के दौरान देखने को मिला. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ओवर की गेंदबाजी कर रहे थे, जब मधवेरे क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे. यह कैच 48वें ओवर में हुआ, जब स्टोक्स ने ऑफ स्टंप लाइन पर गेंद फेंकी और बल्लेबाज ने टॉप-एज किया. गेंद ब्रूक के सिर के ऊपर ऊंची गई, लेकिन उन्होंने हवा में उछलते हुए अपने बाएं हाथ से वह अद्भुत कैच लपक लिया. स्टोक्स खुद इस कैच को देखकर हैरान रह गए और उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

वेस्ले मधवेरे ने अपनी दूसरी पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे. उनकी स्ट्राइक रेट 86.11 रही. हालांकि उन्होंने अच्छी पारी खेली, लेकिन टीम की हार को टाल नहीं पाए. पहली पारी में शतक लगाने वाले ब्रायन बेनेट इस बार सस्ते में आउट हो गए. हालांकि सीन विलियम्स (88 रन) और सिकंदर रजा (60 रन) ने पारी की हार टालने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की पारी को संभलने का मौका नहीं दिया. 

ENG vs ZIM कैसा रहा मैच का हाल

तीसरे दिन इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को दूसरी पारी में 255 रन पर समेट दिया. इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में जैक क्रॉली (124), बेन डकेट (140) और ओली पोप (171) के शतकों की बदौलत 565/6 पर पारी घोषित की थी. जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 265 और फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में 255 रन बनाए. इस तरह एकमात्र टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर इंग्लिश टीम ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन दिखा दिया है. भारतीय टीम की भी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है. भारत का यह दौरा 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से आरंभ होगा. 

‘पिछले 12-16 महीनों से…’, टेस्ट टीम में मौका मिलने के बाद भावुक हुए करुण नायर, रख दी दिल की सारी बात

‘अजीब चयन’, इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम पर बोले संजय मांजरेकर, हरभजन, पठान ने कही ये बात

क्या शमी के लिये इंडिया टेस्ट टीम के रास्ते बंद हो गए हैं? अजीत अगरकर ने दिया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >