टीम इंडिया को स्पांसर नहीं करेगा Dream 11, संकट में फंसा BCCI जल्द से जल्द चाहता है ये काम

Dream11 ends Indian Cricket Team Sponsorship: ड्रीम11 भारतीय क्रिकेट टीम का टाइटल प्रायोजक नहीं रहेगा. BCCI ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऑनलाइन गेमिंग विधेयक 2025 के बाद यह फैसला लिया गया है. अब 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर खोजना होगा, हालांकि तुरंत कोई प्रायोजक मिल पाना आसान भी नहीं होगा.

Dream11 ends Indian Cricket Team Sponsorship: फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 (Dream11) भारतीय क्रिकेट टीम के टाइटल प्रायोजक के रूप में अपना सफर खत्म कर रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने को अगले महीने 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो रहे एशिया कप से पहले नए स्पॉन्सर की तलाश करनी पड़ेगी. हालांकि इतनी जल्दी स्पांसर मिलने की संभावना भी नहीं है. बीते हफ्ते संसद में पारित ‘ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025’ के तहत सरकार के वास्तविक धन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह फैसला लिया गया.  सैकिया ने यह भी कहा कि BCCI भविष्य में किसी भी ऐसे संगठन के साथ साझेदारी नहीं करेगा. 

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की कि ड्रीम11 के साथ करार खत्म हो गया है और बीसीसीआई विभिन्न राष्ट्रीय टीमों के लिये नये टाइटल प्रायोजक की तलाश की प्रक्रिया में है. सैकिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘BCCI और ड्रीम11 ऑनलाइन गेमिंग बिल के बाद आपसी समझौते से अलग हो रहे हैं. भविष्य में BCCI किसी भी ऐसे संगठन से साझेदारी नहीं करेगा. हमारा रूख स्पष्ट है. नियम बनने के बाद बीसीसीआई ड्रीम 11 या अन्य गेमिंग कंपनी के साथ प्रायोजन करार नहीं रख सकती. नये नियम के तहत अब इसकी कोई गुंजाइश ही नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हम दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं और प्रक्रिया जारी है. हम प्रायोजक की तलाश में है और अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. कुछ तय होने पर हम मीडिया को जानकारी देंगे.’’

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें वास्तविक धन की गेमिंग का चलन काफी बढ़ गया है. भारतीय टीम का टाइटल प्रायोजक ड्रीम 11 था और इंडियन प्रीमियर लीग का आधिकारिक फैंटेसी स्पोर्ट्स भागीदार वास्तविक धन वाला ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘माई11 सर्कल’ है. ड्रीम 11 ने भारतीय टीम के टाइटल अधिकार लगभग 44 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 358 करोड़ रुपये) में खरीदे थे. उनका करार खत्म होने में अभी एक साल बाकी है लेकिन इसके लिये उन्हें कोई दंड नहीं लगाया जायेगा.

तीन साल के लिए हुआ था करार

साल 2023 में BCCI ने ड्रीम11 को टीम इंडिया का लीड स्पॉन्सर घोषित किया था. ड्रीम11 ने बायजूस (Byju’s) की जगह ली थी, जिसका अनुबंध मार्च 2023 में खत्म हो गया था. ड्रीम11 ने तीन साल के लिए BCCI के साथ करार किया था. बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई अपने प्रायोजक ही परेशानी को पूरी तरह समझता है. यह उनकी गलती नहीं है और भुगतान में चूक के अन्य मामलों की तरह ड्रीम11 पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा. यह एक सरकारी नियम है और इसका पूरा पालन जरूरी है और मौजूदा हालात में उनके कारोबार पर असर पड़ेगा.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘बोर्ड के लाभ पर भी कुछ समय के लिये असर होगा लेकिन हमें नयी योजना बनानी होगी.’’ अधिकारी ने यह भी कहा कि यूएई में एशिया कप में भारत के पहले मैच में सिर्फ 15 दिन बचे है लिहाजा नया प्रायोजक उससे पहले तलाशना कठिन है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया चल रही है. हमें राष्ट्रीय टीम के टाइटल प्रायोजन के करार के लिये विज्ञापन देना है. इसके बाद जो भी प्रस्ताव आयेंगे, उनकी समीक्षा करके फैसला लिया जायेगा. इसमें समय लगेगा.’’

प्रमोशन एंड रेग्युलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग कानून क्या है?

प्रमोशन एंड रेग्युलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल का उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को बढ़ावा देना है, साथ ही ऑनलाइन मनी गेमिंग को पूरी तरह प्रतिबंधित करना है. यह बिल बुधवार को लोकसभा और अगले दिन राज्यसभा में पारित हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद से पारित गेमिंग बिल को मंजूरी दी. यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करने के लिए लाया गया है, जबकि हानिकारक ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं, विज्ञापनों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन को रोकने का लक्ष्य रखता है. 

इसके तहत किसी भी तरह के ऑनलाइन मनी गेम्स चाहे वह स्किल पर आधारित हों, चांस पर या दोनों पर प्रस्तुत करना, चलाना या सुविधा देना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा. सरकार का मानना है कि इस कानून से ई-स्पोर्ट्स को कानूनी पहचान और समर्थन मिलेगा, क्योंकि पहले इनके लिए कोई कानूनी ढांचा मौजूद नहीं था. युवाओं को लुभाने वाले ऑनलाइन सोशल गेम्स को भी बढ़ावा दिया जाएगा.  सरकार का यह भी मानना है कि इस कदम से ऑनलाइन मनी गेमिंग की लत, वित्तीय नुकसान और यहां तक कि आत्महत्या जैसी चरम स्थितियों से भी बचाव संभव होगा.

ये भी पढ़ें:-

भगवान अब वैसे खिलाड़ी नहीं बनाता, विराट कोहली की सफलता का कारण, आकाश चोपड़ा ने दिग्गज को किया सलाम

वनडे सीरीज में कंगारुओं को पीटने के बाद भी खुश नहीं हैं टेंबा बावुमा, इस ट्रॉफी को जीतने की है दिली इच्छा

भारत-पाकिस्तान के बीच पहला मैच और सीरीज कौन जीता? बवाल की शुरुआत भी यहीं हुई, जब लाठी लेकर दौड़े भारतीय कप्तान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >