यह गलत है, क्या उनके लिए दरवाजे बंद हो गए? एशिया कप में इस खिलाड़ी की अनदेखी पर दिनेश कार्तिक ने उठाए सवाल

Dinesh Karthik on ignoring Shreyas Iyer from Asia Cup Squad: श्रेयस अय्यर के एशिया कप टीम से बाहर होने पर विवाद थम नहीं रहा है. हरभजन सिंह और अश्विन के बाद अब दिनेश कार्तिक ने भी इसे अनुचित बताया. कार्तिक ने कहा कि आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक ले जाने वाले और 603 रन बनाने वाले अय्यर को टीम और रिजर्व खिलाड़ियों में जगह न मिलना चौंकाने वाला है.

Dinesh Karthik on ignoring Shreyas Iyer from Asia Cup Squad: श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया से बाहर करने पर अब भी सुर कम नहीं हो रहे हैं. हरभजन सिंह, आर अश्विन समेत कई दिग्गजों के बाद अब दिनेश कार्तिक ने भी आवाज बुलंद की है. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम से श्रेयस अय्यर को बाहर किए जाने से हैरान हैं. उन्होंने इसे अनुचित करार दिया. टीम इंडिया और बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की. उन्होंने 5 रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना और यहां श्रेयस का नाम नहीं था, जबकि श्रेयस ने आईपीएल के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 17 मैचों में 603 रन बनाए साथ ही उनकी अगुवाई में पंजाब ने 2014 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार गया.

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “श्रेयस अय्यर कहाँ हैं? यही बड़ा सवाल है, है न? वह बाहर कैसे हो गए? एक हद तक समझा जा सकता है. 15 में जगह नहीं मिली, क्योंकि टीम इंडिया ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले 20 में से 17 मैच जीते हैं, तो ठीक है, निरंतरता बनी रहे. लेकिन उन्हें उन पाँच रिजर्व खिलाड़ियों में भी जगह न मिलना, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर चुना गया है?”

कार्तिक ने आगे कहा, “क्या उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए गए हैं? यह थोड़ा अनुचित है और मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने एक लीडर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है और दबाव में बल्लेबाज के रूप में उससे भी बेहतर.”

अगरकर ने कहा न उनकी गलती न हमारी

भारत के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के दौरान श्रेयस की गैरमौजूदगी पर सफाई दी और कहा, “श्रेयस को लेकर न उनकी गलती है और न ही हमारी. बस 15 खिलाड़ी ही चुने जा सकते हैं और फिलहाल उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा.” अगरकर की यह सफाई फैन्स और पूर्व क्रिकेटरों के गुस्से को शांत नहीं कर सकी. खैर, ढेर सारे बवाल के बाद और टीम इंडिया के एशिया कप में सेलेक्शन न होने के बाद उनके वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ा है. भारत को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, लेकिन नियमित कप्तान रोहित शर्मा के होने पर अय्यर को क्या जिम्मेदारी मिलती है, यह देखने वाली बात होगी.

हाल के दिनों में श्रेयस का शानदार प्रदर्शन

श्रेयस दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत वाली अभियान में टीम की रीढ़ और उम्मीद की किरण रहे. वह टूर्नामेंट में भारत के सर्वाधिक और कुल मिलाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे. उन्होंने पाँच मैचों में 48.60 की औसत से 243 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक और 79 सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. आईपीएल 2025 में उन्होंने 17 मैचों और पारियों में 604 रन बनाए. यहां उनका औसत 50.33 रहा, स्ट्राइक रेट 175.07 रहा और उन्होंंने छह अर्धशतक जड़े. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97* रहा और वह सीज़न के छठे सबसे बड़े रन-गेटर रहे.

एशिया कप के लिए भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

रिजर्व खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल.

ये भी पढ़ें:-

ब्रेट ली-शोएब अख्तर नहीं, इस बॉलर ने किया सर्वाधिक परेशान; राहुल द्रविड़, रोहित-विराट नहीं इन कप्तानों ने डाला अलग प्रभाव

7 चौके-8 छक्के से रिंकू सिंह ने काटा गदर, एशिया कप से पहले केवल 48 गेंद में शतक जड़ टीम को दिलाई जीत

गजब! अंडर-15 टीम के बच्चों ने राष्ट्रीय महिला टीम को हराया, लड़कों ने दिखाया दम, 87 रनों से हारी टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >