Delhi Metro ने भारत-इंग्लैंड महिला क्रिकेट का क्लिप शेयर कर पीली लाइन का महत्व समझाया, नजर हटी...

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गयी. जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर सूपड़ा साफ कर दिया. भारत ने सीरीज 3-0 से जीत लिया. तीसरा और आखिरी वनडे लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया. उस मैच में मांकडिंग को लेकर विवाद हुआ था.

दिल्ली मेट्रो ने लोगों को पीली लाइन का महत्व समझाने के लिए भारत-इंग्लैंड महिला क्रिकेट का हाल की समाप्त हुई सीरीज के एक बहुचर्चित वीडियो क्लिप का सहारा लिया. जिसमें प्लेटफॉर्म में प्रतीक्षा करते समय पीली लाइन के पीछे रहने का महत्व बतलाया. क्लिप में इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर चार्ली डीन के चर्चित रन आउट हो दिखाया गया था. जिसमें ऑन स्ट्राइकर एंट पर खड़ी बॉल फेंके जाने से पहले क्रिज से बाहर निकल जाती है और फिर भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने उन्हें रन आउट कर देती हैं. जिसके बाद फिर से मांकडिंग को लेकर बहस शुरू हो गयी.

नजर हटी दुर्घटना घटी

दिल्ली मेट्रो ने वीडियो क्लिप शेयर कर कैप्शन में लिखा, नजर हटी दुर्घटना घटी. उसके आगे लिखा, ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर प्रतीक्षा करते समय पीली लाइन के पीछे रहें.

क्या है चार्ली डीन चर्चित रन आउट मामला

दरअसल भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गयी. जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर सूपड़ा साफ कर दिया. भारत ने सीरीज 3-0 से जीत लिया. तीसरा और आखिरी वनडे लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया. उस मैच में मांकडिंग को लेकर विवाद हुआ था. दरअसल इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्ली डीन बारबार नॉनस्ट्राइक एंड से बाहर गेंद फेंके जाने से पहले निकल जा रही थी. भारतीय खिलाड़ियों के समझाने पर भी वो नहीं मानी. बाद में दीप्ति शर्मा ने उन्हें अपने ओवर में रन आउट कर दिया. जिसपर बाद में भारी बवाल शुरू हो गया. इसे खेल भावना के विपरीत बताया गया. हालांकि आईसीसी ने हाल ही में मांकडिंग को मान्यता दी है.

Also Read: दीप्ति शर्मा के रन आउट करने के बाद ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ डिबेट पर कपिल देव का तंज, कह दी बड़ी बात

मांकडिंग पर हुआ था भारी विवाद, क्रिकेटरों में था विवाद

क्रिकेट में मांकडिंग को लेकर हमेशा विवाद रहा है. दरअसल मांकडिंग भारत के पूर्व खिलाड़ी वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया. वीनू मांकड़ ने पहली बार इस तरह का रन आउट किया था. जिसके बाद खेल भावना को लेकर बहस शुरू हो गयी. कई क्रिकेटर इसको सही नहीं मानते. हालांकि कई क्रिकेटर इसे सही भी मानते हैं. मांकडिंग में आर अश्विन का भी नाम सबसे अधिक सामने आया. अश्विन ने भी कई बार बल्लेबाजों को इस तरह आउट किया और इसके समर्थन में लंबी लड़ाई लड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >