जेस जोनासेन का ऑलराउंड प्रदर्शन, दिल्ली ने गुजरात को हराया, प्वाइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर

WPL 2025: बंगलुरु में खेले गए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की. इस जीत के साथ दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. Delhi Capitals vs Gujrat Giants.

WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार गेंदबाजी के बाद जेस जोनासेन (नाबाद 61 रन) के अर्धशतक की मदद से मंगलवार को गुजरात जायंट्स को 29 गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त दी. दिल्ली कैपिटल ने गुजरात जायंट्स पर छह विकेट से जोरदार जीत दर्ज की और मंगलवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रही महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई. दिल्ली कैपिटल की जीत पहली पारी में उनके तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से तय हुई. इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स की टीम छह अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई.

टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार गेंदबाजी की और गुजरात जायंट्स का शीर्ष क्रम ध्वस्त कर उसे महज नौ विकेट पर 127 रन बनाने दिए. फिर कप्तान मेग लैनिंग की टीम ने 15.1 ओवर में चार विकेट पर 131 रन बनाकर जीत दर्ज की. बंगलुरु में खेले गए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में जिसमें दिल्ली की ओर से  जोनासेन ने 32 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और दो छक्के जमाये. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 27 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के से 44 रन का योगदान दिया. जोनासेन और शेफाली ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 74 रन की साझेदारी निभाई. Delhi Capitals vs Gujrat Giants.

हालांकि, जायंट्स की कप्तान ने शेफाली को स्टंप के सामने लपक लिया और 44(27) रन पर उनके आक्रामक प्रदर्शन और 74 रन की साझेदारी को समाप्त कर दिया. जोनासेन पिच पर रुके रहीं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैपिटल्स को बाकी के मैच में कोई परेशानी न हो. उन्होंने तनुजा कंवर की गेंद पर शानदार कवर ड्राइव के साथ डब्ल्यूपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. DC vs GG

इससे पहले भारती फूलमाली ने नाबाद 40 रन की पारी खेलकर खराब शुरुआत करने वाली गुजरात जायंट्स को नौ विकेट पर 127 रन पर पहुंचाने में मदद की.  गुजरात जायंट्स ने एक समय पर 60 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रही फूलमाली ने 29 गेंद में दो छक्के और चार चौके लगाकर टीम को 100 रन तक पहुंचाने में मदद की. डायंड्रा डॉटिन (26) ने पारी की शुरुआत में पांच चौके लगाए लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के एकजुट प्रदर्शन के कारण वह पारी को आगे नहीं बढ़ा सकीं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखा पांडे, मारिजाने काप और एनाबेल सदरलैंड ने दो दो विकेट हासिल किए.

दिल्ली की तेज गेंदबाज मारिजाने काप (17 रन देकर दो विकेट) और शिखा पांडे (18 रन देकर दो विकेट) ने जायंट्स के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया जिससे पावरप्ले के अंदर उनका स्कोर चार विकेट पर 20 रन हो गया. पिच पर गेंदबाजों के लिए उछाल मौजूद था. मारिजाने की गेंद पर हरलीन देओल (05) बल्ले का बाहरी किनारा लगा कर विकेट गंवा बैठी और फिर इस गेंदबाज ने फोबे लिचफील्ड को शून्य पर आउट कर दिया.

चौथे ओवर में शिखा पांडे ने बेथ मूनी (10) और काशवी गौतम को एक ही अंदाज में आउट कर दिया. दोनों बल्लेबाजों को उन्होंने क्रमशः डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग और डीप मिडविकेट पर निकी प्रसाद के हाथों कैच कराया. इसके बाद टिटास साधु ने जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर (03) के रूप में टीम को पांचवां विकेट दिलाया और एनाबेल सदरलैंड (20 रन देकर दो विकेट) ने 11वें ओवर में डॉटिन को आउट कर दिया. तनुजा कंवर 16 रन बनाकर रन आउट हुईं.

अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल

टीमखेले गए मैच जीते हारे नेट रन रेट (NRR)अंक (PTS)
दिल्ली कैपिटल्स532-0.2236
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु422+0.6194
मुंबई इंडियंस321+0.6104
यूपी वॉरियर्ज422+0.1674
गुजरात जायंट्स413-0.9742

भाषा के इनपुट के साथ.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:-

OTT Platform: जानिए, किन कारणों से तेजी से बढ़ रहा है भारतीय ओटीटी बाजार

Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >