OMG लौट आए स्टेन और वार्न! उसी तेजी और टर्न से उड़े स्टंप्स-बिखरी गिल्लियां, गेंदों से बरपा कहर; विश्वास करना मुश्किल

Dale Steyn and Shane Warne like Bowlers in ZIM vs SA 1st Test: क्रिकेट इतिहास के दो महान गेंदबाज शेन वॉर्न और डेल स्टेन भले ही रिटायर हो चुके हों, लेकिन उनके जैसे ही जलवे जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में देखने को मिले. इस मुकाबले में स्पिनर विंसेंट मासेकेसा ने वॉर्न जैसी घूमती गेंद से सबको चौंका दिया, वहीं तेज गेंदबाज कोडी यूसुफ ने स्टेन जैसी आग उगली. दोनों युवा गेंदबाजों ने अपनी शैली से क्रिकेट फैंस को इन दिग्गजों की याद दिला दी.

Dale Steyn and Shane Warne like Bowlers in ZIM vs SA 1st Test: क्रिकेट की दुनिया में बड़े नाम अपने शानदार कारनामे की वजह से विश्व प्रसिद्ध रहे हैं. बल्लेबाज अपनी कला और रनों से धाक जमाते हैं, तो गेंदबाज अपनी गेंद और तेवर से मैदान पर खौफ पैदा कर देते हैं. इन गेंदबाजों में दो नाम क्रिकेटे में एक तरह से अमर हैं, एक हैं शेन वार्न और दूसरे हैं डेल स्टेन, दोनों गेंदबाजों की शैली अलग एक स्पिन का बादशाह रहा, तो दूसरा रफ्तार का सौदागर. दोनों ही अलग-अलग देश से खेले और काफी पहले रिटायर भी हो गए. लेकिन अब दोनों का अक्स नजर आया और वो भी एक ही मैच में. दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच में युवा स्पिनर विंसेंट मासेकेसा और तेज गेंदबाज कोडी यूसुफ ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है.  

बात पहल��� विंसेंट मासेकेसा (Vincent Maseseka) की. जब भी लेग स्पिन की बात होती है, तो सबसे पहला नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वॉर्न का, जिनकी घातक गेंदों ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को हैरान किया. अब ऐसी ही एक यादगार गेंद जिम्बाब्वे के युवा स्पिनर विंसेंट मासेकेसा ने डाली है, जिसने शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी की याद ताजा कर दी. यह गेंद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज लुआन ड्री प्रिटोरियस के खिलाफ थी, जो पूरी तरह से चकमा खा गए. मासेकेसा की इस डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

लोगों को आई शेन वार्न की याद

पहले टेस्ट के तीसरे दिन जब प्रिटोरियस और वियान मुल्डर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी मासेकेसा ने प्रिटोरियस को ऐसी गेंद फेंकी जो ऑफ स्टंप पर जा लगी, जबकि उसका पिचिंग लगभग वाइड लाइन पर था. गेंद ने जबरदस्त टर्न लिया और बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया. प्रिटोरियस सन्न रह गए, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि गेंद वहां से टर्न होकर सीधे स्टंप पर लगेगी. शेन वार्न इस दुनिया को 4 मार्च 2022 को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन इस गेंद को देखकर फैंस को एक बार फिर शेन वॉर्न की क्लासिक लेग स्पिन याद आ गई.

कोडी यूसुफ स्टेन के ऐक्शन से छाए

अब बात करते हैं कोडी यूसुफ (Codi Yusuf) की. साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज कोडी यूसुफ ने इसी मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की. टेस्ट डेब्यू में यूसुफ ने 14 ओवर की कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. उनकी गेंदबाजी ने ना सिर्फ दर्शकों को हैरान किया, बल्कि दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को भी प्रभावित कर दिया. उनका ऐक्शन बिल्कुल स्टेन की तरह है. 

स्टेन ने खुद की कोडी की तारीफ

दोनों की गेंदबाजी एक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोगों ने उन्हें ‘स्टेन का उत्तराधिकारी’ भी घोषित कर दिया है. डेल स्टेन ने खुद सोशल मीडिया पर कोडी यूसुफ की तारीफ करते हुए लिखा, “क्रिकेट जगत में जो लोग यूसुफ को नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि वह तेज, स्किडी, आउटस्विंगर फेंकने में माहिर और बेहतरीन लेंथ के साथ गेंदबाजी करता है. उनकी बाउंसर बल्लेबाज को उतनी जल्दी परेशान कर देती है जितना वह सोच भी नहीं सकता. स्टेन ने दिसंबर में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कोडी की गेंदबाजी को याद करते हुए कहा कि वह उस मैच में बल्लेबाजों को तहस-नहस कर चुका था और तभी से राष्ट्रीय टीम में जगह पाने का हकदार था.”

Dale steyn and codi yusuf. Image: x

मुकाबले में साउथ अफ्रीका का दबदबा

वहीं अगर मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे को 537 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. पहली पारी में लुआन ड्री प्रिटोरियस ने 153 रन की बड़ी पारी खेली, जबकि कॉर्बिन बॉश ने भी शतक लगाया. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 418 रन बनाए. जिम्बाब्वे ने जवाब में सीनियर बल्लेबाज सीन विलियम्स की 137 रन की शानदार पारी के दम पर 251 रन ही बना पाई. 

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में वियान मुल्डर के 147 रन की बदौलत फिर से बढ़त हासिल की और कुल मिलाकर 537 रन का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक जिम्बाब्वे ने 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं. अभी खेल का दो दिन बाकी है, ऐसे में साउथ अफ्रीका जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. 

वैभव सूर्यवंशी का प्रयास बेकार, आखिरी ओवरों में इंग्लैंड ने पलट दी बाजी, टीम इंडिया से ऐसे छीन ली जीत

125 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक ही मैच में ट्रिपल सेंचुरी के साथ आए चार शतक, पहाड़-सा बना स्कोर

आधा सफेद और आधा लाल, ये कैसी गेंद से अभ्यास कर रहे हैं इंडियन प्लेयर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >