125 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक ही मैच में ट्रिपल सेंचुरी के साथ आए चार शतक, पहाड़-सा बना स्कोर

County Cricket Surrey Breaks 125 Years Old Record: सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने डरहम के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन मुकाबले में 820/9 रन बनाकर 125 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह पारी क्लब के इतिहास की सबसे बड़ी स्कोरिंग पारी रही, जिसमें एक तिहरा शतक और तीन शतक शामिल रहे. मुकाबले के दूसरे दिन बनी इस ऐतिहासिक पारी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

County Cricket Surrey Breaks 125 Years Old Record: क्रिकेट में आए दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. लेकिन 125 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाए, तो बात खास ही होगी. सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोमवार को इतिहास रच दिया जब उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन के मुकाबले में डरहम के खिलाफ द ओवल मैदान पर खेलते हुए पहली पारी में 820/9 रन बनाकर पारी घोषित की. यह सरे की टीम का अब तक का सर्वाधिक स्कोर है, जिसने 1899 में बनाए गए 811 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. यह ऐतिहासिक कारनामा मुकाबले के दूसरे दिन दर्ज हुआ. इस पारी में चार बल्लेबाजों ने शतक जड़ा, जिसमें एक ट्रिपल सेंचुरी रही, तो तीन शतक और आए. बल्लेबाजों ने इस पारी से रिकॉर्ड तो तोड़े ही रिकॉर्ड्स की भरमार भी कर दी. 

टीम की इस विशाल पारी के सूत्रधार ओपनर डॉम सिबली रहे, जिन्होंने धैर्य और बेहतरीन टाइमिंग का प्रदर्शन करते हुए 475 गेंदों में 305 रन बनाए. यह सिबली के फर्स्ट-क्लास करियर का पहला तिहरा शतक रहा, जिसमें उन्होंने 29 चौके और दो छक्के जड़े. सिबली को इस पारी में बेहतरीन साथ मिला डेन लॉरेंस से, जिन्होंने मात्र 149 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 178 रन ठोक दिए. वहीं सैम करन ने भी आक्रामक शैली में 124 गेंदों पर 108 रन बनाकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी.

गेंदबाजों की हुई भरपूर धुनाई

इसके बाद विल जैक्स ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 94 गेंदों पर 119 रन बना डाले. उनकी पारी में 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. सरे के बल्लेबाजों की इस आंधी में डरहम के गेंदबाज पूरी तरह थके नजर आए. सबसे ज्यादा मार झेली जॉर्ज ड्रिसेल ने, जिन्होंने 45 ओवर में 247 रन लुटाए और केवल एक विकेट हासिल कर सके. डरहम के लिए सबसे सफल गेंदबाज विल रोड्स रहे, जिन्होंने 131 रन देकर 3 विकेट लिए.

761 रन पीछे डरहम

जवाब में डरहम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 59 रन बनाए हैं और अब भी 761 रन पीछे चल रही है. उनके लिए ओपनर एलेक्स लीस ने 33 रन बनाकर कुछ हिम्मत दिखाई, जबकि एमिलियो गे का विकेट मैथ्यू फिशर ने चटकाया. अभी भी डरहम की टीम 761 रनों से पीछे है, और उनके सामने एक बेहद कठिन चुनौती है.

सरे ने इस मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली है और इंग्लिश घरेलू क्रिकेट के इतिहास की सबसे शानदार बल्लेबाजी में से एक प्रदर्शन कर दिखाया है. यह दिन पूरी तरह से सरे के नाम रहा और सबसे अधिक डॉम सिबली के बल्ले के नाम. अब मैच में तीन दिन बाकी हैं, डरहम की स्थिति बेहद नाजुक हो गई है. 

आधा सफेद और आधा लाल, ये कैसी गेंद से अभ्यास कर रहे हैं इंडियन प्लेयर्स

यशस्वी जायसवाल को मिलेगी अनोखी सजा! दूसरे टेस्ट से पहले BCCI करेगा फैसला

‘चलो भागकर शादी करते हैं…’ बुमराह ने जब संजना से ऐसा कहा तो पत्नी ने दिया मजेदार जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >